फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIA files a chargesheet in terror funding case in kashmir valley

टेरर फंडिंग केस: NIA ने दाखिल की चार्जशीट, हाफिज सईद और सलाउद्दीन का नाम भी शामिल

Thu, 18 Jan 2018 10:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Thu, 18 Jan 2018 10:10 PM IST
विज्ञापन
NIA files a chargesheet in terror funding case in kashmir valley
- फोटो : File Photo

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर में टेरर फंडिंग केस में चार्जशीट दाखिल की है। एनआईए द्वारा दाखिल इस चार्जशीट में लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद और हिजबुल चीफ सैयद सलाउद्दीन नाम भी शामिल है।

विज्ञापन


एनआईए ने जम्मू कश्मीर में टेरर फंडिंग केस में 6 महीने की जांच के बाद यह चार्जशीट दाखिल की है। जानकारी के अनुसार इस पूरे मामले में सुनवाई दोपहर 2 बजे से होगी। एनआईए द्वारा कोर्ट में पेश चार्जशीट में अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के दामाद अल्ताफ शाह, हुर्रियत नेता शाहिद इस्लाम, अयाज अहमद, बिट्टा कराटे के अलावा कई अन्य नाम भी शामिल हैं। गौरतलब है कि इस मामले में सलाहुद्दीन के बेटे सैयद शाहिद युसूफ को एनआईए ने अक्टूबर में गिरफ्तार किया था
विज्ञापन


बता दें कि यह पूरा मामला 2011 के उस समय का है जब कश्‍मीर में आतंकी गतिविधियों को और आधिक बढावा देने के लिए हवाला के जारिए विदेशी धन को पहुंचाया गया था। इस दौरान घाटी के अलगाववादी नेताओं समेत कई अन्य लोगों के नाम सामने आए थे जिन्हें हवाला के जरिए पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर में पैसे भेजे गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed