फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIA chief Sharad Kumar reached pathankot

एनआईए प्रमुख शरद कुमार पहुंचे पठानकोट

Tue, 05 Jan 2016 04:16 PM IST
Updated Tue, 05 Jan 2016 04:16 PM IST
विज्ञापन
NIA chief Sharad Kumar reached pathankot

पठानकोट स्थित वायुसेना के एयर बेस में आतंकी हमले की जांच के लिए नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) के डायरेक्टर जनरल शरद कुमार और अन्य उच्च अधिकारी पठानकोट पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


यह सभी अधिकारी विमान से सुबह जम्मू पहुंचे और यहां से सड़क मार्ग से पठानकोट रवाना हो गए। उधमपुर आतंकी हमले की जांच कर रही एनआईए की टीम पहले ही पठानकोट में डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन


आशंका है कि आतंकी जम्मू कश्मीर के कठुआ क्षेत्र से घुसे थे और उनका संबंध पाकिस्तानी के आतंकी संगठनों से है। इसलिए जेएंडके में पिछले पांच माह से कार्यरत एनआईए के एसपी अतुल गोयल को पहले ही पठानकोट भेज दिया गया था, जो मामले की जांच कश्मीरी आतंकियों से जोड़कर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधमपुर हमले की जांच कर रही टीम भी डटी

NIA chief Sharad Kumar reached pathankot

आशंका जताई जा रही है कि इनमें कश्मीर आधारित कुछ लश्कर आतंकी भी हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार डीजी शरद कुमार सुबह दिल्ली से जम्मू आने वाली पहली फ्लाइट से पहुंचे और चंद एनआईए अधिकारियों से एयरपोर्ट पर ही मिलने के बाद पठानकोट रवाना हो गए।

उधमपुर हमले में जिंदा पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद सहित अन्य आतंकियों की सोमवार को अदालत में पेशी को लेकर एनआईए के कुछ अधिकारी पिछले दो दिनों से जम्मू में हैं।

उधमपुर हमले का चालान पहले जनवरी के पहले सप्ताह में पेश किया जाना था, लेकिन एनआईए अधिकारियों के पठानकोट चले जाने के कारण इसमें कुछ देर हो सकती है। सूत्रों के अनुसार हमले से संबंधित केस मोहाली स्थित एनआईए कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed