{"_id":"628f64dbf9e0564f42186e66","slug":"nia-arrested-one-terrorist-abid-ahmad-mir-involved-in-jammu-sunjwan-terror-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sunjwan Terror Attack: सुंजवां हमले में शामिल एक आतंकी गिरफ्तार, NIA ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sunjwan Terror Attack: सुंजवां हमले में शामिल एक आतंकी गिरफ्तार, NIA ने पकड़ा
Thu, 26 May 2022 05:18 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 26 May 2022 05:18 PM IST
सार
एनआईए ने सुंजवां हमले में एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। वह पुलवामा के राजपोरा का रहना वाला है। जांच में पता चला है कि आरोपी वह जैश-ए-मोहम्मद का ओवर ग्राउंड वर्कर है।
विज्ञापन
Sunjwan terrorist attack: File
- फोटो : संजय कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के सुंजवां हुए आतंकी हमले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को एक और सफलता मिली है। एनआईए ने इस मामले एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। 22 अप्रैल की तड़के सुबह जम्मू के सुंजवां में आतंकियों ने सीआईएसएफ की बस पर हमला किया था। यह हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से दो दिन पहले जैश-ए-मोहम्मद की फिदायीन आतंकियों ने किया था। इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एनआईए ने बुधवार को सुंजवां हमले में आरोपी आबिद अहमद मीर को गिरफ्तार किया है। वह पुलवामा के राजपोरा का रहना वाला है। जांच में पता चला है कि आरोपी आबिद जैश-ए-मोहम्मद का ओवर ग्राउंड वर्कर है और गिरफ्तार आतंकी बिलाल अहमद वागे का करीबी सहयोगी रहा है। आतंकी आबिद जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तान स्थित आकाओं के भी संपर्क में था।
विज्ञापन
22 अप्रैल को जम्मू के सुंजवां इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इसमें सीआईएसएफ का एक एएसआई शहीद हो गया था और कई अन्य घायल हो गए थे। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को मौके पर ही ढेर कर दिया था। इस मामले में पहले बहू किला पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद एनआईए ने 26 अप्रैल को इस केस को फिर से पंजीकृत किया था।
विज्ञापन