आतंकियों के तीन और मददगारों पर दो-दो लाख का इनाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने पाकिस्तानी आतंकी नावेद और लश्कर-ए-तैयबा के अन्य आतंकियों की मदद करने वाले लश्कर के तीन ओवर ग्राउंड वर्करों पर दो-दो लाख का इनाम घोषित किया है।
एनआईए ने जम्मू स्थित एनआईए की विशेष अदालत में आवेदन कर तीनों ओजीडब्ल्यू के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी हासिल किए हैं, ताकि इन तीनों की गिरफ्तारी में किसी तरह की समस्या न हो।
एनआईए के विशेष जज वाईपी कोतवाल ने एनआईए के आवेदन पर गौर करने के बाद गैर जमानती वारंट जारी कर दिए। एनआईए की कुछ टीमें जल्दी ही कश्मीर के लिए रवाना होंगी।
एनआईए ने ओजीडब्ल्यू फैयाज अहमद इट्टू उर्फ फैयाज वेल्डर, फैयाज अहमद अशवर उर्फ सेठा और शाबजार अहमद भट उर्फ खुर्शीद (सभी निवासी कुलगाम) की जानकारी देने वालों को 2-2 लाख का इनाम देने की घोषणा की है।
इन आतंकियों पर भी घोषित है इनाम
यह तीनों लश्कर कमांडर अब्दुल रहमान उर्फ अबु कासिम के साथी हैं। उल्लेखनीय है कि फैयाज इट्टू ने हमले से पहले आतंकियों को हर तरह से मदद की थी। जबकि ड्राइवर फैयाज और कंडक्टर शाबजार दक्षिण कश्मीर में आतंकियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले गए।
इससे पहले भी एनआईए ने छह लश्कर आतंकियों की सूचना देने वालों को इनाम देने की घोषणा की थी। लश्कर आतंकी अबु दुजाना, आदिल शेर गुजरी उर्फ अबु बाका, मोइन कचरू उर्फ अल्ताफ डार पर 8-8 लाख और आशिक हुसैन भट उर्फ ओबियादा, मंजूर अहमद भट व माजिद जरगर पर 5-5 लाख रुपये का इनाम है।
इसके अलावा अबु कासिम पर पहले ही दस लाख का इनाम घोषित है। पुलवामा के दो ड्राइवर शौकत अहमद भट और खुर्शीद अहमद भट उर्फ सूर्या पहले ही एनआईए की गिरफ्त में हैं।