{"_id":"3d16dd4ae67e371f42e9dad32ceed0ba","slug":"nhrc-will-start-campaign-against-child-labour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल मजदूरी खत्म करने शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल मजदूरी खत्म करने शुरू होगा काम
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 23 Jan 2015 06:56 PM IST
विज्ञापन
जम्मू संभाग में बाल मजदूरी और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल जल्द काम शुरू करेगी। इसके लिए काउंसिल के फील्ड अफसर विभिन्न स्थानों पर काम करेंगे।
विज्ञापन
काउंसिल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एमआई जरगर बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य जम्मू संभाग में बाल मजदूरी को खत्म करना और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करना है।
विज्ञापन
इस पर काम के लिए 50 लोगों की टीम तैयार कर ली गई है। टीम में फील्ड अफसर व फील्ड रिपोर्टर नियुक्त किए गए हैं। 50 घर पर एक फील्ड अफसर है। सभी लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
बाल मजदूरों की पहचान कर उन्हें शिक्षा दिलाने का काम किया जाएगा। मुश्किल परिस्थितियों में लोगों की सहायता की जाएगी। जरगर ने राज्यपाल से अपील की कि राज्य में बिगड़ी प्रशासनिक स्थिति को जल्द सुधारा जाए।
इस मौके पर महासचिव गिरीश रायजादा, सचिव मानिक मगोत्रा, सीआईओ रमन सिंह, चीफ कोआर्डिनेटर मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।