फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NHPC Made Road

Jammu News: एनएचपीसी ने 1.80 किमी सड़क बनाकर ग्रामीणों को समर्पित की

विज्ञापन
NHPC Made Road
रियासी में एनएचपीसी ने सड़क बनाकर ग्रामीणों को समर्पित की। स्रोत : एनएचपीसी
रियासी। नेशनल हाइड्रो इलेक्ट्रिकल पावर कारपोरेशन (एनएचपीसी) के सलाल पावर स्टेशन की पहल के तहत निर्मित कंक्रीट सड़क का उद्घाटन मंगलवार को जीजीएम अनीश गौरहा ने किया। साई लांजन गांव के लोग लंबे समय से इस संपर्क मार्ग को पक्का करने की मांग कर रहे थे। रास्ता कच्चा होने से ग्रामीणों को बरसात के मौसम में आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। एनएचपीसी सलाल पावर स्टेशन ने सीएसआर एंड एसडी पहल के तहत 1.80 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण करवाया। गौरहा ने सलाल पावर स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों में विकास कार्यों को बढ़ाने में एनएचपीसी की प्रतिबद्धता को दोहराया। वहीं, साई लांजन गांव में चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया। ग्रामीणों की निशुल्क चिकित्सा जांच की गई और उन्हें दवाएं दी गईं। इस अवसर पर जीएम इलेक्ट्रिकल जितेंद्र कुमार, जीएम ईएंडएस सत्यवान, डीजीएम सिविल राजीव देवरी, डीजीएम मानव संसाधन संजीव कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed