फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NHAI to plant 75 thousand trees along national highways

जम्मू कश्मीर: राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे 75 हजार पेड़ लगाएगी एनएचएआई, श्रीनगर से अभियान शुरू

Thu, 21 Jul 2022 01:03 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 21 Jul 2022 01:03 AM IST
सार

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग में समरोली के अलावा श्रीनगर में पंथा चौक के करीब लसजन में पेड़ लगाने का अभियान शुरू कर दिया गया है। प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी रोहिन गुप्ता के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को केंद्र सरकार ने 75 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य दिया है।

विज्ञापन
NHAI to plant 75 thousand trees along national highways
NHAI - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) प्रदेश में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग व जम्मू और श्रीनगर रिंग रोड के किनारे 75 हजार पेड़ लगाएगी। तीन हजार पेड़ लगाने की प्रक्रिया से अभियान का आगाज भी कर दिया गया है।

विज्ञापन


जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग में समरोली के अलावा श्रीनगर में पंथा चौक के करीब लसजन में पेड़ लगाने का अभियान शुरू कर दिया गया है। प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी रोहिन गुप्ता के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को केंद्र सरकार ने देश भर में 75 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में प्राधिकरण को 75 हजार पेड़ लगाने के लिए कहा गया है। पर्यावरण मैत्री अभियान में प्राधिकरण जोरशोर से जुट गया है।सोशल फारेस्टरी विभाग व गैर सरकारी संगठनों की मदद भी अभियान को सफल बनाने में ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू रिंग रोड पर जख से लेकर बिश्नाह तक पेड़ लगाए जाएंगे। इसी तरह जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी पेड़ लगाए जाएंगे। श्रीनगर रिंग रोड पर भी हजारों पेड़ लगाने की योजना बनाई गई है। सितंबर 2022 तक 75 हजार पेड़ लगाने का अभियान पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed