फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nh, road accident, 10 injured

Jammu News: कार ने अचानक लगाई ब्रेक, बचाने हुए मेटाडोर ने घुमाया स्टेयरिंग, पलटी, 11 साल के बच्चे सहित 10 घायल

विज्ञापन
nh, road accident, 10 injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोमाना। जम्मू-अखनूर नेशनल हाईवे पर रविवार को दो हादसे हुए। एक में बोलेरो सवार ने व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत ही गई। दूसरे मामले में कार को बचाने के लिए मेटाडोर पलट गई। इस कारण 11 साल के बच्चे सहित 10 लोग घायल हो गए, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
दरअसल, सवारियों से भरी मेटाडोर (जेके 02 एएम 7258) शाम साढ़े 4 बजे के करीब मिश्रीवाला से ज्यूल चौक की ओर से जा रही थी। इसी बीच एनएच पर कार सवार आगे चल रहा था, तभी उसने बीच सड़क में दोमाना पुलिस थाना के बाहर ब्रेक लगा दी। पीछे से आ रही मेटाडोर के चालक ने सूझबूझ के साथ कार चालक को तो बचा लिया, मगर खुद नियंत्रण खो बैठा। रफ्तार ज्यादा होने के कारण पूरा स्टेयरिंग घुमा दिया, जिससे मेटाडोर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। मौके पर लापरवाह कार चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों सहित राहगीरों ने घायलों को तुरंत मेटाडोर से निकाला। इसके साथ ही पुलिस को सूचना दी। मेटाडोर में बच्चे, महिला और पुरुष सहित 12 से अधिक लोग थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए जीएमसी अस्पताल ले जाया गया। घायलों की पहचान प्रदीमन (59) कृष्ण कौल निवासी जगती, नीटू राम (20) निवासी थाथी पंगरारी, अमन गुप्ता (20) निवासी पुरखू, मीनू कौल (50) निवासी जगती, अंजू देवी (30) निवासी मिश्रीवाला, वंश कुमार (11) निवासी मिश्रीवाला, दीपक कुमार (28) निवासी गढ़ी, माया देवी (28) निवासी रियासी, अमरजीत (37) निवासी टोकरियां मढ़, राज सिंह (27) निवासी रियासी के रूप में हुई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी का लगाया जा रहा पता
एसएचओ कुनाल सिंह जम्बाल ने बताया कि मेटाडोर अपनी रफ्तार में ज्यूल चौक की ओर जा रही थी। इसी बीच आगे जा रहे कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। उसे बचाने के चक्कर में मेटाडोर चालक ने स्टेयरिंग घुमा दिया जिस कारण नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे मेटाडोर पलट गई। उन्होंने बताया कि आरोपी कार चालक की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जाएगी। फिलहाल अभी तक आरोपी फरार है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों के अस्पताल में पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed