{"_id":"66f73555a15740958301a8a4","slug":"nh-44-incident-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-103732-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मलबे में दबकर घायल हुए चार मजदूरों का इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मलबे में दबकर घायल हुए चार मजदूरों का इलाज जारी
Sat, 28 Sep 2024 04:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतकों के शव परिजनों को सौंपे
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे के सपवाल क्षेत्र में देवक नदी पर हाईवे की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर करवाए जा रहे निर्माण स्थल पर मिटटी में दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई थी। जबकि चार अन्य घायल हो गए थे। उनका उपचार एम्स में किया जा रहा है।
एम्स के मीडिया प्रवक्ता नादिया मुश्ताक वानी ने कहा कि गत दिवस दोपहर 12.30 बजे हुए हादसे में घायलों को घटना के बाद एम्स के ट्रॉमा और आपातकालीन विभाग में ले जाया गया। डॉक्टरों ने तुरंत घायलों का उपचार शुरू कर दिया। मगर दो घायलों की मौत हो गई थी, जबकि अन्य चार का उपचार चल रहा है। अस्पताल में भर्ती चार अन्य लोगों में बिहार से साहिब कुमार (26), बिहार से देवेंदर कुमार (36), जम्मू से धीरज शर्मा (26) और उधमपुर से किरण कुमार (48) शामिल हैं। अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार उन्हें विशेष देखभाल मिल रही है और डॉक्टरों और ट्रॉमा विशेषज्ञों की एक टीम उन पर कड़ी निगरानी रख रही है। उन्होंने कहा कि घायल श्रमिकों को संस्थान में सर्वोत्तम चिकित्सा देखभाल मिलती रहेगी। मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कर शव वारिसों को सौंप दिए गए।