{"_id":"b081a50e89e434c7ef3b92332b60807f","slug":"news-story-on-rail-budgut-2015-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार फिर आस, पर रेल बजट कर न दे निराश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार फिर आस, पर रेल बजट कर न दे निराश
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 24 Feb 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाने का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था, लेकिन इस दिशा में अभी तक अमल नहीं हो सका। कामाख्या कटड़ा, कालका कटड़ा के अलावा हावड़ा कटड़ा प्रीमियम की घोषणा के बाद भी इन ट्रेनों को माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन तक नहीं चलाया जा सका।
विज्ञापन
जम्मू से कटड़ा के बीच और डीएमयू चलाने की मांग की जा रही है। लंबे समय से सपना संजोए जम्मू के लोगों को शताब्दी ट्रेन में सफर करने की सुविधा अभी तक नहीं मिली। राज्यवासियों को रेल बजट -2015 से उम्मीदें अभी से बनने लगी हैं कि इस बार बजट में कुछ मिलेगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक संवेदनशील रेलवे स्टेशन जम्मू में अभी तक पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे, जिसको लेकर पहले से ही प्रस्ताव है, जबकि चार सर्विलांस टावर भी बनाए जाने का प्रोजेक्ट है। घोषणा के बावजूद जम्मू रेलवे स्टेशन का कायाकल्प नहीं हुआ। स्टेशन को देश में बनने वाले माडल स्टेशनों में शामिल किया, लेकिन इस दिशा में कोई कार्य नहीं हो सका।
विज्ञापन
यहां रोजाना 25 हजार से अधिक यात्री पहुंचते हैं, लेकिन प्लेटफार्म में विस्तार नहीं हुआ। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खानपान की सुविधाएं, इंटरनेट कैफे, आधुनिक रेस्ट रूम जैसी सुविधाओं का यहां पर अभी तक अभाव है। साफ-सफाई का इंतजाम समुचित नहीं है।
कटड़ा-उधमपुर स्टेशन में तीसरी आंख की सुविधा नहीं-
देश के विभिन्न हिस्सों से माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन कटड़ा में पहुंचने वाले यात्रियों के लिए सुरक्षा का इंतजाम का अभाव अभी भी बरकरार है। उधमपुर स्टेशन के अलावा कटड़ा रेलवे स्टेशन पर अभी तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए।
कटड़ा स्टेशन के आसपास अतिक्रमण की भी शिकायतें हैं। रेलवे स्टेशन से कटड़ा शहर की ओर जाने वाले मार्ग पर अभी तक स्ट्रीट लाइटों का इंतजाम नहीं है, जिससे यहां पर पहुंचने वाले माता के श्रद्धालुओं को परेशानियों से गुजरना पड़ता है।