{"_id":"6dc2603a65543968008c26c4bf896fda","slug":"news-story-on-new-year-celebration-crime-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू ईअर पार्टी में सड़क किया डांस तो जाएंगे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू ईअर पार्टी में सड़क किया डांस तो जाएंगे जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 29 Dec 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू ईअर पार्टी में सड़क किनारे वाहन खड़ाकर म्यूजिक लगाकर डांस करना महंगा पड़ सकता है। यदि कोई ऐसा करता पकड़ा जाएगा तो हवालात में बंद कर दिया जाएगा। बिना अनुमति सड़क किनारे डीजे लगाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मंगलवार को आईजी दानेश राणा ने जम्मू संभाग के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ इसे लेकर बैठक की और 31 दिसंबर के दिन हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। राणा ने जोर देकर कहा कि कहीं पर भी हुड़दंग नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
पुलिस को मंगलवार रात से शराब पीकर वाहन चलानों वालों पर खास नजर रखने के लिए बोल दिया गया। शहर के सभी एसएचओ को कहा गया कि अपने अपने थाना क्षेत्रों में 29 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी रात को शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर नजर रखें और जांच करें।
विज्ञापन
क्योंकि तीन दिन पहले ही इस पर काम शुरू होगा तो 31 दिसंबर के दिन इस पर नजर रखने को मदद मिलेगी। कई लोग सड़क किनारे ही वाहन खड़ा कर डांस करने लगते हैं, कई लोग सड़क किनारे डीजे लगा लेते हैं, ऐसा करने वालों को पकड़ा जाएगा, ताकि कोई खराबी न हो। यह भी कहा कि कहीं पर भी बिना अनुमति के कोई कार्यक्रम नहीं होगा।