फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news story on kashmiri phiran

कश्मीरी फिरन पर फिदा दिल्ली का दिल

Wed, 13 Jan 2016 12:03 PM IST
Updated Wed, 13 Jan 2016 12:03 PM IST
विज्ञापन
news story on kashmiri phiran

कश्मीर की संस्कृति की पहचान कश्मीरी फिरन अब मेट्रो शहरों की महिलाएं भी पहने नजर आएंगी। कश्मीर के लोकप्रिय पारंपरिक लिबास फिरन का नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेकनोलॉजी की मदद से तैयार किया गया डिजायनर मॉडर्न लुक दिलवालों की दिल्ली और पिंक सिटी जयपुर को खूब भाया है।

विज्ञापन


प्रयोग के तौर पर दोनों शहरों में भेजे गए सभी सैंपल हाथों हाथ बिकने से उत्साहित जम्मू कश्मीर हैंडलूम डेवलपमेंट कारपोरेशन अब तीस प्रोटोटाइप यानी सैंपल की बल्क प्रोडक्शन शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन


पहले चरण में एक करोड़ की लागत से शुरू किए गए प्रोजेक्ट फिरन के तहत साल में पांच हजार फिरन तैयार करने का लक्ष्य है। प्रयोग की सफलता को देखते हुए निगम दिल्ली, जयपुर सहित उत्तर और मध्य भारत के प्रमुख शहरों में रैंप शो भी डिजाइन कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्डन लुक में ऐसा लगता है फ‌िरन

news story on kashmiri phiran

फिरन प्रोजेक्ट असल में एक प्रयोग के तौर पर शुरू किया गया है। राज्य सरकार ने सर्दी के सीजन में पहने जाने वाले कश्मीर के पारंपरिक गाउन यानी फिरन का मॉडर्न लुक तैयार करने की सोची।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टैकनोलॉजी की एक टीम ने कश्मीर में आकर फिरन निर्माण से जुड़े तमाम पहलुओं का अध्ययन किया। इसके बाद मेट्रो शहरों के फैशन को ध्यान में रखकर तीस अलग अलग डिजाइन तैयार किए।

कश्मीरी गाउन यानी फिरन को अलग अलग कलर कांबिनेशन, पैटर्न, इंब्रायडरी डिजाइन और कम से कम वजन में तैयार किया गया। जेकेएचडीसी के डीजीएम विनोद कौल के अनुसार जयपुर और दिल्ली में ट्रायल के लिए डिजायनर फिरन भेजे गए थे जो एक साथ बिक गए।

निगम अब सैंपल को आधार बनाकर बड़े पैमाने पर फिरन तैयार करने जा रहा है। इसे अलग अलग रंगों और डिजाइन में तीन से पांच हजार रूपए की रेंज में सप्लाई किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed