फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news story on kashmir assembly election voting percent

जम्मू में एकजुट तो घाटी में वोटों का हुआ बिखराव

Mon, 29 Dec 2014 09:21 PM IST
Updated Mon, 29 Dec 2014 09:21 PM IST
विज्ञापन
news story on kashmir assembly election voting percent

विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जम्मू खित्ते की 37 में से 25 सीटों पर एकतरफा जीत हासिल की, लेकिन कश्मीर खित्ते में उम्मीदवारों को जीत दर्ज करने के लिए एड़ीचोटी का जोर लगाना पड़ा। घाटी की 46 सीटों में से 15 सीटों पर प्रत्याशियों ने मामूली अंतर से जीत दर्ज की।

विज्ञापन


इसमें मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज नेता शामिल हैं। एक दर्जन ऐसे सीटें भी हैं, जहां जीत का अंतर तीन से चार हजार के भीतर है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि घाटी में चुनाव काफी कांटे की टक्कर के रहे।
विज्ञापन


घाटी के वीरवाह विधानसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को 23,717 वोट मिले और उन्हें कांग्रेस के नजीर अहमद ने 22,807 वोट लेकर कड़ी चुनौती दी। उमर ने मात्र 910 वोटों से जीत दर्ज की। चाडूरा विधानसभा में पीडीपी के जावेद मुस्तफा मीर ने 25,770 और एनसी के अली मोहम्मद ने 24,077 वोट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पीडीपी ने 1,693 वोटों से जीत हासिल की। देवसर सीट पर कांग्रेस के मोहम्मद अमीन ने 20,162 और पीडीपी के सरताज मदनी ने 18,651 वोट लिए। यहां कांग्रेस ने 1,511 वोट से जीत हासिल की। डोरू में कांटे की टक्कर में पीडीपी के सईद फारूक अंद्राबी ने 18,150 वोट लिए और कांग्रेस के गुलाम अहमद मीर ने 17,989 वोट लिए।

कांग्रेस ने 161 वोट से जीत हासिल की। ईदगाह सीट पर एनसी प्रत्याशी मुबारक गुल ने 6766 वोट लिए और पीडीपी के अली मोहम्मद ने 6158 वोट लिए। गुल ने मात्र 608 वोट से जीत हासिल की।

कश्मीर में कैसा रहा वोटों का प्रत‌िशत

news story on kashmir assembly election voting percent

गांदरबल में एनसी के इशफाक अहमद ने 19478, पीडीपी के काजी मोहम्मद अफजल ने 18881 वोट लिए। एनसी ने 597 वोट से जीत दर्ज की। गुरेज में एनसी के नजीर अहमद ने 6664 और कांग्रेस के फकीर मोहम्मद खान ने 6523 वोट लिए। एनसी ने 141 वोट से जीत हासिल की।

होम शालीबग में एनसी के अब्दुल मजीद ने 11406 और पीडीपी के अब्दुल गफ्फूर ने 1037 वोट लिए। एनसी ने 1269 वोट से जीत दर्ज की। कंगन में एनसी के अल्ताफ अहमद ने 25812 वोट लिए और पीडीपी के बशीर अहमद ने 24380 वोट लिए। यहां एनसी ने 1432 वोट से जीत दर्ज की।

खानसाहिब से पीडीएफ के मोहम्मद हाकिम यासिन ने 26,649 और पीडीपी के सैफुद्दीन ने 25,540 वोट लिए। यासिन ने 1109 वोटों से जीत हासिल की। कुलगाम में सीपीआई के तारिगामी ने 20574 और पीडीपी के नजीर अहमद ने 20240 वोट लिए और सीपीआई ने 334 वोटों से जीत दर्ज की।

कुपवाड़ा में पीपल कांफ्रेंस के बशीर अहमद ने 24754 और मीर मोहम्मद पीडीपी ने 24603 वोट लिए। पीपल कांफ्रेंस ने 151 वोट से जीत दर्ज की। पहलगाम से एनसी के अल्ताफ अहमद ने 25232 और कांग्रेस के रफी मोहम्मद ने 24328 वोट लिए।

यहां अल्ताफ ने 904 वोट से जीत दर्ज की। पुलवामा में पीडीपी के मोहम्मद खलील बंड ने 11631 वोट लिए और एनसी के गुलाम नबी ने 10599 वोट लिए। पीडीपी ने 1032 वोट से जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed