फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news story on J&K govt formation

कश्मीर: सात फरवरी तक छंट सकती है सियासी धुंध

Wed, 14 Jan 2015 10:57 AM IST
Updated Wed, 14 Jan 2015 10:57 AM IST
विज्ञापन
news story on J&K govt formation

रियासत में तेजी से बदल रहे समीकरणों के बीच नेकां के ताजा कदम से सियासी भूचाल उठ खड़ा हुआ है। पीडीपी के तात्कालिक प्रतिक्रिया में समर्थन को महज ड्रामेबाजी बताए जाने से लगता नहीं है कि पीडीपी-नेकां के बीच दोस्ती परवान चढ़ेगी। इसके पीछे कई वजहें हैं।

विज्ञापन


दोनों ही क्षेत्रीय पार्टी होने की वजह से घाटी में दोनों के लिए गठबंधन की स्थिति में अपना वजूद बनाए रखना चुनौती होगी। सबकी निगाहें अब पीडीपी-भाजपा के अगले कदम पर है। रोजाना बदल रहे समीकरणों से कयासबाजी तेज हो गई है।
विज्ञापन


इस बीच सियासी पंडितों का मानना है कि सरकार बनाने की दिशा में राज्यसभा चुनाव यानी सात फरवरी के पहले पीडीपी-भाजपा गठबंधन पर कोई महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा में भाजपा की स्थिति कमजोर

news story on J&K govt formation

सियासी पंडितों का कहना है कि दिल्ली चुनाव के लिए मतदान सात फरवरी को होना है। इसी दिन रियासत की राज्यसभा की चार सीटों के लिए भी वोट डाले जाएंगे। चूंकि, नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण नहीं हुआ है, लेकिन उन्हें राज्यसभा के लिए वोट डालने का अधिकार मिल गया है।

जानकार बताते हैं कि 87 सदस्यीय विधानसभा में राज्यसभा की एक सीट के लिए 21 विधायकों का समर्थन होना चाहिए। इस आधार पर भाजपा तथा पीडीपी एक-एक सदस्यों को जिताने की स्थिति में हैं।

राज्यसभा में पहले से ही भाजपा कमजोर स्थिति में है। ऐसे में उसके लिए एक-एक सीट महत्वपूर्ण है। सियासत के  जानकारों की मानें तो राज्यसभा की सीट पर कब्जा करने के लिए भी दोनों दलों के बीच बातचीत होगी और फिर सात फरवरी तक दोनों दल गठबंधन के तौर पर सरकार बनाने का औपचारिक ऐलान कर सकते हैं।

संभावना पूरी तरह खत्म नहीं हुई

news story on J&K govt formation

पीडीपी के 28 और भाजपा के 25 सदस्य मिलकर आसानी से बहुमत का आंकड़ा प्राप्त कर लेंगे। सियासी पंडितों का मानना है कि चूंकि नेकां के साथ पहले भाजपा की बात चली थी।

लिहाजा अभी यह संभावना पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। यह अलग बात है कि पार्टी फोरम पर उमर को साफ शब्दों में गठबंधन के लिए कोर कमेटी के विरोध का सामना करना पड़ा। उधर, सूत्रों का कहना है कि भाजपा दिल्ली चुनाव की वजह से पीडीपी से तालमेल बनाने में परहेज कर रही थी।

साथ ही ओबामा के दौरे के चलते प्रधानमंत्री मोदी के पास पीडीपी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद से मिलने का पर्याप्त समय न हो पाना भी दोनों दलों के बीच औपचारिक बातचीत की राह में रोड़ा रहा।

सूत्र बताते हैं कि फरवरी के पहले सप्ताह में बातचीत आगे बढ़ सकती है और सात फरवरी तक यह गतिरोध खत्म हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed