फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news story on fourth phase assembly election

फिदायीन हमलावरों को वोटरों का करारा जवाब

Sun, 14 Dec 2014 11:45 PM IST
Updated Sun, 14 Dec 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
news story on fourth phase assembly election

वयोवृद्ध मुल्कराज वोट को फिदायीन हमलों का असली जवाब मानते हैं। हरि सिंह चौक स्थित मतदान केंद्र पर आने के लिए उन्हें रिश्तेदारों का सहारा लेना पड़ा। 95 वर्षीय इस बुजुर्ग ने वयस्क होने के बाद से हर चुनाव में मतदान किया है। चुनाव का बदला स्वरुप उन्हें खटकता है।

विज्ञापन


पहले प्रत्याशी वोट से पहले मदद में नोट भी मांगता था। तब उम्मीदवारों के पास आज जैसा अकूत धन नहीं होता था और बदले हालात में आज चुनाव आयोग के पर्यवेक्षकों को प्रत्याशियों के खर्चों पर नजर रखनी पड़ती है।
विज्ञापन


पहले वोटरों की मदद से चुनाव लड़े जाते थे और अब कई प्रत्याशियों पर वोटरों को खरीदने के आरोप लगते हैं। अब मतदान पर पाकिस्तान की टेढ़ी नजर ने भारी भरकम सुरक्षा व्यवस्था को आयोग की मजबूरी बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सांबा से कैंप गलाड के रास्ते में सड़क किनारे सेना ने दो बड़े कैंप स्थापित किए। इस कैंपों में बड़े-बड़े टैंक और तोपें भी दिखीं। बार्डर का इलाका होने के कारण खेतों में बंकर पहले से बने हैं।

सबसे संवेदनशील चरण था

news story on fourth phase assembly election

जम्मू कश्मीर में पहले के तीन चरणों में भारी मतदान के बाद आतंकी संगठनों और पाकिस्तान सेना में मौजूद आतंकियों से संरक्षकों की बौखलाहट बढ़ी। लिहाजा बार्डर इलाके में किसी भी खतरे से निपटने के लिए सेना ने पूरा इंतजाम कर रखा था।

मतदान केंद्रों पर तैनाती के लिए असम और पूर्वोत्तर राज्यों से सीआरपीएफ की टुकड़ी भी मंगाई गई जिन्हें आतंकवाद से निपटने का खासा अनुभव है। बार्डर के कैंप गलाड स्थित मतदान केंद्र पर तैनात सीआरपीएफ के सीओ राकेश कुमार ने बताया उन्हें मतदाताओं का अच्छा सहयोग मिला।

पूर्व सरपंच अनिल चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान सीधी लड़ाई से बचता है। इसलिए अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती और सेना की तैयारी के बाद मतदान में खलल की आतंकी कोशिश बंद हो जाती है।

पाकिस्तानी साजिश का करार जवाब

news story on fourth phase assembly election

आतंकी छिपकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से कमजोर इलाकों को निशाना बनाते रहे हैं। वोटरों ने भारी मतदान कर पाकिस्तानी साजिश का करार जवाब दिया है। चुनाव आयोग ने भी अधिक मतदान को प्रोत्साहित करने के लिए बार्डर इलाके में माडल मतदान केंद्र बनाए थे जहां मतदाताओं को अपनी बारी का इंतजार करने के लिए टेंटों में कुर्सियां लगाई गई। पेयजल और मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध थी।

कश्मीर की 16 सीटों पर भी मतदाताओं ने आतंक का खामोश उत्तर दिया। अनंतनाग में वोट प्रतिशत पिछले चुनाव के 41.23 फीसदी से घटकर 38.67 पर अटका लेकिन अलगाववादियों के प्रभाव क्षेत्र हब्बाकदल और अमीरा कदल में मतदान में दस फीसदी से अधिक का इजाफा दर्ज किया गया।

डोरू, कोकरनाग और वाची में मतदान के प्रतिशत में मामूली कमी आई लेकिन 18 में से 14 सीटों पर भारी मतदान से जम्हूरियत की जीत का परचम फिर बुलंदियों पर लहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed