फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news story on arnia terrorist encounter

पाक रेंजरों की गोलियों से ज्यादा आतंकियों का खौफ

Fri, 28 Nov 2014 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 28 Nov 2014 11:07 PM IST
विज्ञापन
news story on arnia terrorist encounter

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसे भारतीय गांवों में रहने वाले ग्रामीण अब आतंकवादियों से भी डरने लगे हैं। खासकर कठार गांव और इसके आसपास के गांवों में रहने वाले लोग आतंकी हमले के बाद से सहमे हुए हैं।

विज्ञापन


इससे पहले कभी भी अरनिया और आरएसपुरा सेक्टर में आतंकी हमला नहीं हुआ। पहले यहां के लोग पाकिस्तानी गोलियों से दुखी थे, अब आतंकी हमले से भी ग्रामीणों में खौफ का आलम है।
विज्ञापन


दरअसल, घटनास्थल के दो से तीन किलोमीटर के दायरे में कठार, पिंडी, जोइयां, अला और अरनिया आते हैं। करीब एक महीना पहले ही इन गांवों में पाकिस्तान की तरफ से बड़े पैमाने पर गोले बरसाए गए। कई लोगों के घरों में आकर गोले गिरते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब आतंकी हमले ने इन लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। गांव अला के रहने वाले अशोक कुमार और बलविंदर सिंह का कहना है कि आज तक कभी उनके इलाके में आतंकी हमला नहीं हुआ।

सीमा पर संघर्ष विराम के उल्लंघन की घटनाएं आम हैं, लेकिन आतंकी हमले के बारे में कभी सोचा ही नहीं। अब यहां लोगों को डर लगने लगा है कि न जाने कब और कहां से आतंकी हमला हो जाए।

जोइयां के विजय कुमार और पिंडी के सुखदेव राज का कहना है कि जब हीरानगर और सांबा में आतंकी हमला हुआ था, तब उन्होंने नहीं सोचा था कि ऐसा उनके क्षेत्र में भी हो सकता है। उन्होंने गांव में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। 


कई अनसुलझे सवाल-
आतंकियों द्वारा घुसपैठ कर अंदर तक घुस आना और सेना की वर्दी पहन कर बिना किसी रोकटोक के हमले को अंजाम देना कई सवाल खड़े करता है। घुसपैठ करने के बाद आतंकियों ने काफी समय बिताया और अपनी रणनीति बनाई। अब तक सेना यह भी पता नहीं लगा पाई है कि आतंकियों ने घुसपैठ कहां से की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed