फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news regarding monsoon in jammu kashmir

जानिए, रियासत में कब तक आ सकता मानसून

Sun, 07 Jun 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 07 Jun 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
news regarding monsoon in jammu kashmir

केरल में तय समय से देरी से दस्तक देने वाला मानसून रियासत में भी पहुंचने में थोड़ी लेटलतीफी कर सकता है। केरल से होते हुए राज्य में मानसून के थोड़ा कमजोर पड़ सकता है। केंद्र सरकार के सूखे जैसे हालात से निपटने के लिए अभी से तैयारी में जुट जाने से इसका असर राज्य पर भी दिखेगा। केंद्र ऐसे हालात में बिजली, डीजल और बीज पर सब्सिडी देने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


हालांकि मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में मानसून पर स्थिति ज्यादा साफ होगी। पिछले साल रियासत में पांच जुलाई को मानसून ने दस्तक दी थी। अमूमन मानसून राज्य में जुलाई के पहले हफ्ते या इससे थोड़ा आगे पहुंचता है। शेर-ए-कश्मीर कृषि एवं विज्ञान विश्वविद्यालय की वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. मीनाक्षी गुप्ता का कहना है कि मानसून के देरी से पहुंचने पर खेतीबाड़ी पर इसका सीधा असर पड़ेगा।
विज्ञापन


पिछले साल मानसून भरपूर आया था। जिसमें राज्य के लोगों को बाढ़ जैसे हालात का सामना करना पड़ा। केरल से आगे चलने पर ही मानसून पर स्थिति साफ होगी। उत्तर भारत से होते हुए मानसून राज्य तक पहुंचता है। जिससे वह उसके कमजोर पड़ने की आशंका ज्यादा रहती है। इस बीच शनिवार को राज्य में मौसम खुश्क रहने से जम्मू संभाग के अधिकांश इलाकों में पारे ने फिर जोर पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री रहा। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 25.6 और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा। श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में अधिकतम तापमान 20.5 और न्यूनतम 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा।


इसी तरह लेह में अधिकतम तापमान 19.2, न्यूनतम 6.4, कारगिल में अधिकतम 15.2, न्यूनतम 6.2 और गुलमर्ग में अधिकतम 9.0 और न्यूनतम 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन जम्मू और लेह में मौसम खुश्क रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed