फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news about weatrhe in J&K

आज रहेगा बंद जम्मू-श्रीनगर हाईवे

Sun, 12 Apr 2015 12:34 AM IST
Updated Sun, 12 Apr 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
news about weatrhe in J&K

मौसम साफ रहने के बाद तापमान में बढ़ोतरी शनिवार को भी जारी रही। ज्यादा न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटें में रियासत के कुछ स्थानों पर मौसम बिगड़ने पर हल्की बारिश व बिजली गरजने की संभावना है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही शनिवार को जम्मू से श्रीनगर की तरफ रही।

विज्ञापन


रविवार को मरम्मत के कार्य के चलते सुबह से लेकर शाम तक राजमार्ग को बंद रखा जाएगा। जम्मू में सुबह से ही तेज धूप ने परेशान करना शुरू कर दिया था। दिन बढ़ने के साथ गर्मी में भी बढ़ोतरी हुई। जम्मू में शनिवार को अधिकतम तापमान 30.5 व न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन


श्रीनगर का अधिकतम तापमान 23.1 व न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। लेह का अधिकतम तापमान 14.8 व न्यूनतम तापमान माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में रियासत के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश व बिजली गरजने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू व श्रीनगर में दिन के समय हल्के बादल छा सकते हैं। वहीं राजमार्ग पर शनिवार को जम्मू से श्रीनगर के लिए वाहन छोड़े गए। हजारों की संख्या में वाहन घाटी के लिए जम्मू से रवाना हुए। वहीं पुलिस कंट्रोल रूप से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग को गंद रखा जाए। रविवार को पीड़ा, खैरी व अन्य कई स्थानों पर राजमार्ग की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।

शाम से शुरू हो गई ठंडी हवाएं

news about weatrhe in J&K

घाटी में एक बार फिर मौसम करवट लेने लगा है। मौसम विभाग ने कश्मीर के कई इलाकों में अगले चौबीस घंटों में बारिश की संभावना जताई है। श्रीनगर में शनिवार की शाम से ही हलकी ठंडी हवाएं चलने लगी थीं। कश्मीर घाटी में पिछले कुछ दिनों में मौसम में काफी सुधार हुआ है। अच्छी धूप निकल रही है।

घाटी में खराब मौसम के बाद अचानक से बदलाव देखने को मिला और तकरीबन 10 डिग्री तक तापमान में उछाल देखने को मिला। दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है। इसके चलते न सिर्फ स्थानीय लोग, बल्कि कश्मीर घूमने आए देशी विदेशी पर्यटक इस मौसम का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं।

लेकिन अब मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में घाटी के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार घाटी में शनिवार शाम से ही पश्चिमी दबाव बन चुका है। इसके चलते कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

तापमान में भी हलकी गिरावट दर्ज की जा सकती है। गौरतलब है कि शनिवार शाम से ही कश्मीर के मौसम में बदलाव देखने को मिलने लगा था। हलकी ठंडी हवाएं भी चलने लगी हैं।

जम्मू में सूखने लगे मुसाफिरों के गले

news about weatrhe in J&K

गर्मी बढ़ने के साथ ही सड़क पर चलने वाले लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। धीरे-धीरे गर्मी तेज होने के कारण लोग चौक-चौराहों और मेटाडोर स्टापेज पर पानी की उम्मीद लगाए हैं, लेकिन नगर निगम या प्रशासन की ओर से अभी तक ऐसे कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं कि जिनसे लोगों को स्वच्छ पानी पीकर प्यास बुझाने का मौका मिल सके।

आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ जाएगी। तब नगर निगम कुछ करने के लिए प्रयास करेगा या नहीं, इसके बारे में भी अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। नगर निगम और प्रशासन की ओर से राहगीरों, मुसाफिरों के लिए, धार्मिक स्थलों, चौक-चौराहों और मेटाडोर स्टापेज के बाहर पीने के पानी का इंतजाम करने की योजनाएं बनाई जाती हैं, लेकिन उन्हें अमल में नहीं लाया जाता।

अगर कुछ जगह पर सरकारी नल हैं तो वहां कुछ एक गुट या दुकानदारों का कब्जा है। बस स्टैंड और ज्यूल चौक, कनाल रोड आदि स्थलों पर स्कूल, कालेजों के विद्यार्थियों और राहगीरों को काफी दिक्कतें होती हैं। तेज गर्मी के कारण सड़कों पर रहने वाले लोग कई बार जिंदगी से भी हार जाते हैं। नगर निगम कमिश्नर सौजन्य शर्मा के मुताबिक पीने के पानी के इंतजाम किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed