{"_id":"8b89b6a7451d20db9dce072c10b41054","slug":"news-about-weather-of-j-k-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस सीजन का सबसे गर्म दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस सीजन का सबसे गर्म दिन
अमर उजाला/ब्यूरो, जम्मू
Updated Fri, 24 Apr 2015 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। जम्मू में वीरवार को इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा।
विज्ञापन
यहां दिन का पारा सामान्य से 34 डिग्री से ऊपर चला गया है। ठंडक का अहसास करवाने वाला श्रीनगर भी तपने लगा है। इस बीच 1.8 न्यूनतम तापमान के साथ कारगिल राज्य में सबसे सर्द चल रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में मौसम साफ रहने से गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। जम्मू में वीरवार की सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई।
दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। दोपहर को बाहर निकलना भी मुुश्किल हो रहा था। गर्मी का असर ट्रैफिक पर भी दिखने लगा है।
खासकर दोपहिया वाहन दिन के समय सड़कों से कम होने लगे हैं। जम्मू में वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर जाकर 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस सीजन में अब तक का सबसे तपिश वाला दिन रहा।
विज्ञापन
हालांकि न्यूनतम तापमान में अभी राहत है। यहां बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसी तरह श्रीनगर में भी दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री रहा।
लेह में अधिकतम तापमान 16.7 और न्यूनतम तापमान 4.4, पहलगाम में अधिकतम 21.6 और न्यूनतम 2.9, गुलमर्ग में अधिकतम 13.8 और न्यूनतम 3.5 दर्ज रहा।