फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news about sports activities in jammu

सूखे मैदान, खिलाड़ियों ने खेलों में फूंकी जान

Mon, 06 Apr 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 06 Apr 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
news about sports activities in jammu

मौसम साफ होने पर रविवार को खेल मैदानों पर भी रौनक लौट आई। पिछले कई दिनों से बारिश के चलते युवा खेलों में हाथ आजमाने से वंचित थे। रविवार को छुट्टी होने के साथ-साथ मौसम साफ रहने का खिलाड़ियों ने फायदा उठाया। मैदानों पर बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने पहुंचकर खेलों का मजा लूटा। एमए स्टेडियम में भी नए सेशन में जूनियर खिलाड़ियों को कुछ नए खेलों में प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


इसमें पांच साल बाद पूरे सीजन स्वीमिंग पूल को खोलने की तैयारी की जा रही है। नये सत्र की पंजीकरण प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया गया है। पिछले एक सप्ताह से लगातार खराब मौसम के चलते आउटडोर खेल गतिविधियां बुरी तरह से प्रभावित हुईं। जोरदार बारिश से शहर और आसपास के खेल मैदानों को भी क्षति पहुंची, लेकिन रविवार को मौसम साफ होने पर दोबारा रौनक लौट आई।
विज्ञापन


हालांकि संडे की छुट्टी होने के कारण एमए स्टेडियम में यह भीड़ नहीं रही, लेकिन अन्य खेल मैदानों पर युवा खिलाड़ी क्रिकेट, वालीबाल, फुटबाल, हैंडबाल, एथलेटिक आदि खेलों में अभ्यास के लिए पहुंचे। एमए स्टेडियम में नये सेशन में पहुंचने वाले खिलाड़ियों को नये आर्चरी खेल में निशानेबाजी का मौका मिलेगा। इस साल आर्चरी को पूरी तरह से शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह पिछले साल सिर्फ दो माह ही स्वीमिंग पूल को ट्रायल पर खोला गया था। जिसे इस बार मई से पूरे सीजन शुरू करने की तैयारी की जा रही है। जम्मू-कश्मीर स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल के संभागीय खेल अधिकारी राजन शर्मा के अनुसार स्टेडियम में कबड्डी मैदान को भी तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य ढांचागत सुविधाओं को विकसित करने के साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की मेजबानी को बढ़ावा देने पर काम किया जाएगा।


बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने के बाद नये सेशन में स्टेडियम में बड़ी संख्या में जूनियर खिलाड़ियों के पहुंचने की उम्मीद है। स्टेडियम में मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के अलावा अन्य ढांचे को अपग्रेड करने पर काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed