फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news about roshani scam

रोशनी घोटाले पर कोर्ट ने अपनाया कड़ा रुख

Sat, 15 Nov 2014 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 15 Nov 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन
news about roshani scam

राजनीतिज्ञों, पुलिस और प्रशासनिक अफसरों और भू माफियाओं की मिलीभगत से रियासत के ज्यादातर इलाकों में हुए भूमि घोटाले की धीमी जांच पर अदालत ने असंतोष जताया है। अदालत ने विजिलेंस डायरेक्टर और सिट को 17 दिसंबर से पहले जांच पूरी करने को कहा है। यदि विजिलेंस ऐसा करने में असफल होता है तो अगली तिथि पर डायरेक्टर खुद खंडपीठ के समक्ष पेश हों।

विज्ञापन


 चीफ जस्टिस एमएम कुमार और जस्टिस ताशी राबस्तन की खंडपीठ ने रोशनी घोटाले में सीबीआई जांच के लिए दायर याचिका की सुनवाई के दौरान पाया कि राज्य सतर्कता आयोग ने विजिलेंस आर्गनाइजेशन को कई एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। साथ ही चार विशेष जांच टीमें (सिट) बनाकर सबसे बड़े भूमि घोटाले की जांच करने को कहा था।
विज्ञापन


एसएसपी विजिलेंस के नेतृत्व में जम्मू-सांबा जिला टीम और उधमपुर के एसएसपी के नेतृत्व में टीम बनाई गई। बडगाम और श्रीनगर के लिए एसएसपी श्रीनगर के नेतृत्व में टीम बनीं। अदालत ने पाया कि इस मामले में सिट बनाने के अलावा गंभीरता से कुछ काम नहीं हुआ। कुछ मामलों में एफआईआर का काम पूरा हुआ तो कुछ में अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंडपीठ ने कहा, ऐसा लगाता है कि जांच एजेंसियां और विजिलेंस इस मामले की जांच को लेकर गंभीर नहीं हैं। ऐसा महसूस होता है कि जान बूझकर मामले की जांच धीमी की जा रही है, ताकि आरोपी प्रमाणों को समाप्त कर सकें। इस मामले में कागजी प्रमाण इकट्ठा करने में दो माह से ज्यादा समय नहीं लगना चाहिए था।

यदि विजिलेंस ने गंभीरता से जांच की होती तो अभी तक इस मामले में चालान पेश हो जाता और आरोपी सलाखों के पीछे होते। अदालत ने पाया कि दर्ज एफआईआर में जिन बड़े लोगों के नाम नहीं आए हैं, उन्हें भी इसमें शामिल किया जाए। साथ ही विजिलेंस डायरेक्टर और सभी सिटों को निर्देश दिए कि 17 दिसंबर से पहले जांच पूरी की जाए।


अदालत ने कहा कि जांच के दौरान जरूरत पड़े तो आरोपियों की संपत्ति, बैंक अकाउंट भी कुर्क किए जाएं। खंडपीठ ने कहा कि यदि इसके बावजूद विजिलेंस डायरेक्टर धीमी जांच करते हैं तो कानून के पास ऐसे अधिकारियों के लिए कार्रवाई के अन्य तरीके हैं। जेएनएफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed