फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news about production of basmati rice in jammu

बारिश से बर्बाद हुए किसानों को बसामती का सहारा

Wed, 20 May 2015 11:26 AM IST
Updated Wed, 20 May 2015 11:26 AM IST
विज्ञापन
news about production of basmati rice in jammu

पिछली दो फसलों की तबाही देख चुके किसानों ने जम्मू की विश्व प्रसिद्ध बासमती को अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने का मुख्य हथियार बनाया है। करीब अढ़ाई लाख परिवार अपनी हालत में सुधार लाने के लिए बासमती की बंपर पैदावार करने में जुट गए हैं। पिछले एक साल से बारिश जमकर हुई है।

विज्ञापन


ऐसे में किसानों को उम्मीद है कि इस साल भी अच्छी बारिश होगी। हालांकि किसान यह भी दुआ कर रहे हैं कि बेमौसम बारिश न हो, जिससे सारी मेहनत बेकार जाए। कृषि विभाग भी किसानों के लिए बासमती की फसल की बेहतर पैदावार के लिए प्रयास कर रहा है, क्योंकि जम्मू की बासमती की विश्व में काफी मांग है, जिसकी खुशबु इसके अधिक दाम देती है।
विज्ञापन


इसलिए किसानों की कोशिश है कि अधिक से अधिक बासमती उगाई जाए, ताकि इसकी बंपर पैदावार हो और किसानों को अधिक से अधिक कमाई हो।

40 हजार हेक्टेयर पर जीतोड़ मेहनत

news about production of basmati rice in jammu

जम्मू, सांबा, कठुआ, अखनूर, आरएस पुरा के 40 हजार हेक्टेयर पर बासमती की फसल लगाने की तैयारी की जा रही है। इसमें 370 रणवीर बासमती सबसे अधिक शामिल है। इसके बाद पूसा, 1509 सहित फाइन बासमती की कई फसलें लगाई जा रही हैं। प्रति क्विंटल आमतौर पर पैदावार आठ से दस क्विंटल होती है, लेकिन इस बार किसानों ने लक्ष्य 15 क्विंटल तक रखा है।

हर साल बासमती की पनीरी की बिजाई मई के अंत में की जाती है, लेकिन किसानों ने मई के शुरुआत में ही बिजाई कर दी। जून के मध्य में लगाई जाने वाली बासमती इस बार मई के अंत में लगाने की तैयारी है। जिन किसानों ने बिजाई नहीं की, वो अगले एक-दो दिन में करेंगे।

इस बार ईरान न आए आगे

पिछले वर्ष किसानों की बासमती विदेश में नहीं जा सकी। कुछ तो बाढ़ की मार पड़ी, कुछ ईरान में हुई बंपर पैदावार किसानों के आगे आ गई। पिछले वर्ष विश्व को 40 फीसदी सप्लाई ईरान ने की, जबकि कई अन्य देशों में पाकिस्तान, अरब देशों ने भी बासमती की सप्लाई की।

इससे भारत में जम्मू से बासमती की सप्लाई कम हुई। इसकी वजह से किसानों की बासमती जो 5 हजार प्रति क्विंटल बिकती थी, वह दो हजार क्विंटल तक बिकी। किसानों को उम्मीद है कि इस वर्ष जम्मू में ही बासमती बेहतर हो, ताकि वह पूरे विश्व में इसकी सप्लाई कर सके।

गांव की जगह बासमती निर्यात जोन क्यों नहीं

news about production of basmati rice in jammu

सरकार से भी आस
आरएस पुरा राइस ग्रोवर्स एसोसिएशन के प्रधान चौधरी देव राज का कहना है कि बासमती की 370 किस्म की बासमती पूरे विश्व में मानी जाती है। इसके निर्यात पर पहले प्रतिबंध था, बाद में इसे हटाया गया, लेकिन फिर से इस पर प्रतिबंध लगाया गया। सरकार को चाहिए कि इस पर से प्रतिबंध हटाए।

हालांकि कृषि विभाग के निदेशक एसएस जंबाल का कहना है कि प्रतिबंध नहीं लगा हुआ। पिछले वर्ष अन्य देशों में बंपर पैदावार से यहां की बासमती का इतना निर्यात नहीं हुआ। हालांकि जंबाल का कहना है कि विदेश में बासमती भेजने के लिए विभाग कई प्रयास कर रहा है।

बासमती गांव की जगह बासमती निर्यात जोन क्यों नहीं
सरकार ने जम्मू में बासमती गांव बनाने की घोषणा की है, लेकिन बासमती तीन जिलों में होती है। चौधरी देव राज और कृषि उद्यमिता विकास संगठन के प्रधान कुलभूषण खजुरिया का कहना है कि जब बासमती तीन जिलों में होती है, तो फिर बासमती गांव क्यों बनाए जा रहे हैं।

बासमती निर्यात जोन क्यों नहीं बनाया जाता, जिसमें तिनों जिलों की बासमती को शामिल किया जा सके। वहीं अभी तक सरकार की ओर से बासमती गांव बनाने पर भी कोई काम शुरू नहीं किया जा सका है। कृषि विभाग के निदेशक एसएस जंबाल का कहना है कि अगले दो-तीन दिन तक इसके ऊपर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed