फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news about nandini tunnel in udhampur

अमरनाथ यात्रा के दौरान इस टनल को भी देखेंगे आप

Sat, 25 Apr 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 25 Apr 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
news about nandini tunnel in udhampur

जम्मू-श्रीनगर फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदनी इलाके में बनाई गईं आठ टनल इस बार अमरनाथ यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगी। इसी को ध्यान में रखते हुए नेशनल हाईवे अथारिटी की तरफ से इन टनलों की सजावट का काम किया जा रहा है। टनलों के बाहर आकर्षितद्वार तैयार किए जा रहे हैं। टनलों पर धार्मिक स्लोगन लिखे जाने हैं। नेशनल हाईवे अथारिटी अमरनाथ यात्रियों को लुभाने में कोई कसर छोड़ती नजर नहीं आ रही है।

विज्ञापन


जम्मू से उधमपुर तक बनाए फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर जनवरी, 2015 में टनलों को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया था। टनलों के अंदर लुभावनी लाइटें लगवाई जा रही है। जब यात्रा शुरू होगी तो काफी संख्या में अमरनाथ यात्रियों के वाहन टनलों के अंदर और बाहर खड़े होंगे और यात्री टनलों में फोटोग्राफी का भी पूरा आनंद उठाएंगे।
विज्ञापन


सुरक्षा बल दिन-रात तैनात
अमरनाथ यात्रा के नजदीक आने के साथ ही टनलों की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। दिन-रात सुरक्षा बल टनलों के बाहर तैनात नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस भी दिन-रात तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed