फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news about mid day meal in schools

उधार का मिड-डे मील खा रहे बच्चे

Fri, 19 Dec 2014 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 19 Dec 2014 08:54 PM IST
विज्ञापन
news about mid day meal in schools

जम्मू संभाग के कई सरकारी स्कूलों में बकाया राशि का भुगतान न होने के कारण मिड-डे मील बंद होने के कगार पर है। मार्च महीने से शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील की राशि का भुगतान नहीं किया है। शिक्षकों का कहना है कि छह महीने से वेतन नहीं मिला है।

विज्ञापन


यदि वेतन मिल जाता तो अपनी जेब से राशि खर्च करके मिड-डे मील चलाते, लेकिन अब न तो वेतन मिल रहा है और न ही मिड-डे मील की राशि। यदि जल्द राशि नहीं मिली तो आने वाले दिनों में कई स्कूलों में मिड-डे मील बंद हो सकता है। शिक्षकों का कहना है कि चुनाव खत्म होते ही इस मुद्दे पर वे आवाज बुलंद करेंगे। फिलहाल वे किसी तरह दुकान से सामान उधार लेकर मिड-डे मील का इंतजाम कर रहे हैं।
विज्ञापन


जम्मू संभाग के कई जिलों में मार्च महीने से सरकारी स्कूलों में शिक्षा विभाग की तरफ से मिड-डे मील की राशि का भुगतान नहीं हुआ है। करीब दस महीने से मिड-डे मील इंचार्ज शिक्षक दुकानों से उधार लेकर मिड-डे मील चला रहे हैं। ज्यादातर सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील सर्व शिक्षा अभियान के तहत नियुक्त किए गए शिक्षक चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शिक्षकों के लिए मिड-डे मील को सुचारु रूप से चलाना परेशानी का सबब बन चुका है, क्योंकि सरकार की तरफ से इन शिक्षकों को भी करीब छह महीने से वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने से शिक्षकों को घर का खर्च चलाने के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है। शिक्षकों के ऊपर मिड-डे मील का हजारों रुपये का कर्ज भी चढ़ चुका है।


मिड-डे मील के फंड के लिए शिक्षक सीईओ कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। जम्मू के शिक्षकों का कहना है कि अभी तो सभी चुनाव की ड्यूटी में व्यस्त हैं, इसलिए खामोशी के साथ सब सहन कर रहे हैं। चुनाव संपन्न होते ही वे वेतन और मिड-डे मील के लिए सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

इस बारे में डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन आरए इंकलाबी का कहना है कि केंद्र सरकार की तरफ से फंड मिलते ही वेतन और मिड-डे मील की राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed