फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news about legislative council election of jammu kashmir

विधान परिषद चुनाव की अधिसूचना जारी

Thu, 12 Feb 2015 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 12 Feb 2015 09:51 PM IST
विज्ञापन
news about legislative council election of jammu kashmir

विधान परिषद चुनाव की 11 सीटों के  लिए चुनाव आयोग ने वीरवार को अधिसूचना जारी कर दी। इनमें जम्मू संभाग से पांच सीटें, कश्मीर संभाग से चार और लद्दाख और कारगिल से एक एक सीट शामिल हैं। विधानसभा के सचिव एवं चुनाव के रिटर्निंग अफसर मोहम्मद रमजान का कहना है कि 11 सीटों के लिए चार अधिसूचनाएं जारी की गई हैं।

विज्ञापन


अगर मतदान जरूरी हुआ तो हर विधायक सात वोट डाल पाएगा। 12 से 18 फरवरी तक सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवार विधानसभा सचिवालय में नामांकन कर सकते हैं। 19 फरवरी को नामांकनों की जांच की जाएगी और 21 फरवरी तक उम्मीदवार दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन


अगर निर्विरोध उम्मीदवार का चयन न हुआ तो दो मार्च 2015 सोमवार को सुबह नौ से सायं चार बजे तक विधानसभा सचिवालय में मतदान होगा। सायं पांच बजे के बाद मतगणना होगी और उसी दिन नतीजे भी घोषित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधान परिषद की 11 सीटों के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही सियासत भी गर्मा गई है। भाजपा, पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस में उम्मीदवारी पाने के लिए नेताओं की ओर से दावेदारी पेश करने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

नामांकन की अंतिम तिथि: 18 फरवरी
नामांकन पत्रों की जांच: 19 फरवरी
नाम वापसी: 21 फरवरी
मतदान: दो मार्च
मतगणना: दो मार्च शाम पांच बजे के बाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed