फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news about kathua degree college

छुट्टियों के बाद कालेज में गर्माएगी छात्र राजनीति

Fri, 03 Oct 2014 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Fri, 03 Oct 2014 10:42 PM IST
विज्ञापन
news about kathua degree college

डिग्री कालेज कठुआ में जल्द ही छात्र राजनीति गर्माएगी। छुट्टियों के बाद छात्रसंघ और कालेज प्रशासन की पहली बैठक का आयोजन होना है। इसके साथ ही कई मुद्दों पर बातचीत के साथ साथ कालेज में विद्यार्थियों की समस्याओं को दूर करने के लिए पहली बार संघ और प्रशासन रणनीति तैयार करेंगे।

विज्ञापन


जानकारी देते हुए छात्र संघ के चीफ सीआर मयंक भगोत्रा ने कहा कि छुट्टियों के बाद पहली बैठक में वर्दी को लेकर अहम बातचीत होगी। इसके लिए उन्होंने छुट्टियों में ही संघ कमेटी की बैठक का आयोजन करना है, ताकि प्रशासन के साथ होने वाली बैठक में वह विद्यार्थियों की ओर से बेहतर बातचीत कर सकें।
विज्ञापन


इसके साथ ही हास्टल में आ रही विद्यार्थियों की समस्याओं को भी वह बैठक में विशेष तौर पर उठाऐंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने काफी उम्मीदों के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है इसलिए कमेटी को साथ लेकर वह प्रशासन के समक्ष सारे मुद्दों को उठाएंगे। इसके साथ ही हर महीने कमेटी की अपनी बैठक भी हुआ करेगी जिसमें विद्यार्थियों से फीडबैक लेकर अगले महीने की रणनीति बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed