फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news about junior hockey championship in jammu

जूनियर हाकी चैंपियनशिप में युवाओं ने जोश दिखाया

Fri, 26 Dec 2014 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 26 Dec 2014 07:27 PM IST
विज्ञापन
news about junior hockey championship in jammu

हाकी जम्मू-कश्मीर की ओर से शुक्रवार को केके हक्कू स्टेडियम जम्मू में जूनियर हाकी चैंपियनशिप का आगाज किया गया। लीग स्तर पर हो रही इस चैंपियनशिप में पहले दिन के मुकाबलों में अजीत क्लब गोल गुजराल और एमबीएस महानपुर सिंबल के बीच कांटे की टक्कर के बाद मुकाबला बराबरी पर छूटा।

विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में जोरावर क्लब सतवारी ने महाराज रंजीत क्लब सिंबल क्लब को एकतरफा मुकाबले में बाहर किया। पहले मुकाबले में अजीत क्लब गोल गुजराल और एमबीएस महानपुर सिंबल के बीच कांटे की टक्कर रही। दोनों ही टीमों के खिलाडि़यों ने शुरू से ही एक दूसरे पर जोरदार हमले किए, लेकिन दोनों ओर से रक्षापंक्ति मजबूत होने से पहले हाफ में किसी को कोई सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


यही स्थिति दूसरे हाफ में भी रही। मगर कड़े संघर्ष के बाद कोई भी खिलाड़ी एक दूसरे की रक्षापंक्ति को भेदने में सफलता नहीं हो सका। नतीजतन आखिर में मुकाबला बराबरी पर छूटा। दूसरे मुकाबले में जोरावर क्लब सतवारी ने महाराजा रंजीत क्लब सिंबल कैंप पर एकतरफा जीत दर्ज की। जोरावर के खिलाडि़यों ने शुरू से ही प्रतिद्वंद्वियों पर दबाव बनाए रखा और आखिर तक इस लय को कायम रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम की ओर से बारिश वैध ने चौथे ही मिनट में सामने वाली रक्षापंक्ति को भेदते हुए बाल को गोल पोस्ट में डालकर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दिलाई। बारिश ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए 9वें मिनट में अपना और टीम की ओर से दूसरा गोल ठोककर 2-0 से बढ़त ली। इस गोल के बाद अन्य खिलाडि़यों ने भी जोश दिखाया और मैच के 36वें मिनट में विनय वैध ने शानदार गोल ठोककर 3-0 से बढ़त ली।


दूसरे हाफ में भी बारिश ने अपना शानदार खेल जारी रखा और 45वें मिनट में अपना तीसरा और टीम की ओर से चौथा गोल ठोका। इसके अलावा चान्या भट्ट ने शानदार मूव बनाते हुए 55वें और 59वें मिनट में दो गोल ठोककर टीम को 6-0 से जीत दर्ज करवाई। इन मुकाबलों में जोगेंद्र सिंह, जे सिंह, जेएस रीन, जसप्रीत सिंह ने तकनीकी अधिकारियों की भूमिका निभाई। प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाने स. राजेंद्र सिंह, रोमाल सिंह, जसवंत सिंह, एमएस रीन, विजय वैध, बीके भट्ट आदि पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed