फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news about jammu kashmir weather update

जम्मू में लू के थपेड़ों ने पसीने छुड़ाए

Thu, 21 May 2015 12:42 PM IST
Updated Thu, 21 May 2015 12:42 PM IST
विज्ञापन
news about jammu kashmir weather update

मंदिरों का शहर जम्मू बुरी तरह से तपने लगा है। भीषण गर्मी के साथ लू के थपेड़ों से सड़कें सूनी पड़ने लगी हैं। चढ़ता पारा पसीने छुड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। पारे की सुई के लगातार ऊपर जाने से इंसानों के साथ जीव जंतु भी बेहाल होने लगे हैं। श्रीनगर में कल तेज हवाओं और आंधी के बीच हलकी बूंदाबांदी से कुछ राहत मिली।

विज्ञापन


यहां अगले चौबीस घंटों में मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर हलकी बारिश की आशंका जताई है, लेकिन जम्मू में मौसम साफ रहने से गर्मी से कोई निजात नहीं मिलेगी। लेह में भी मौसम खुश्क रहेगा। तापमान बढ़ने से जम्मू और श्रीनगर में पारा सामान्य से फिर ऊपर चला गया है। हालांकि आगामी 23 मई से राज्य में पश्चिमी विक्षोभ से मौसम दोबारा खराब हो सकता है।
विज्ञापन


गुलमर्ग न्यूनतम 4.5 तापमान के साथ सबसे सर्द चल रहा है। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बुधवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदल ली। तेज हवाओं के साथ आसमान से हलका पानी बरसा। ठंडी हवाओं के साथ शाम को मौसम सुहावना हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 25.7 डिग्री और न्यूनतम 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन दूसरी ओर से जम्मू में तीसरे दिन भी गर्मी से कोई राहत नहीं मिल पाई।

पहलगाम में भी बढ़ गया पारा

news about jammu kashmir weather update

गर्मी ने सुबह से ही अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। दिन चढ़ने के साथ तपिश का जमकर अहसास हुआ। आलम यह था कि दोपहर को तीखी धूप के बीच बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। गर्मी के बीच बिजली कटौती ने आग में घी डालने का काम किया।

यहां बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 38.6 और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यहां बीती रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल पहलगाम में भी पारा चढ़कर सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 22.5 और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में अधिकतम तापमान 21.1 और न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed