फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news about J&K weather conditions

सुबह बारिश, दोपहर को तीखी धूप

Fri, 17 Apr 2015 10:47 AM IST
Updated Fri, 17 Apr 2015 10:47 AM IST
विज्ञापन
news about J&K weather conditions

मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। जम्मू और कश्मीर संभाग के अधिकांश हिस्सों में वीरवार बारिश से पारा फिर लुढ़क गया। बारिश के बीच जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर एकतरफा यातायात जारी रहा। बेमौसम बारिश ने किसानों को सबसे ज्यादा दर्द दिया है। गेहूं, जौ, सरसों आदि तैयार फसलों की कटाई पर बारिश ने रोक लगा दी है।

विज्ञापन


गुलमर्ग 2.0 डिग्री सेल्सियस डिग्री तापमान के साथ सबसे सर्द रहा। बारिश से कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा भी प्रभावित रही। शाम को दो घंटे ही यात्रियों को हेलीकाप्टर सेवा मिल सकी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


लेकिन, जम्मू संभाग में मौसम साफ रहेगा। वीरवार सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। जम्मू और कश्मीर संभाग के अधिकांश हिस्सों में कई जगह तेज और रुक रुक बारिश होती रही। लेकिन, दोपहर बाद ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारशि ने दी गर्मी से राहत

news about J&K weather conditions

बारिश से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है। मगर उमस ने परेशान भी किया। पिछले कई दिन से 30 के आसपास चल रहा जम्मू का अधिकतम पारा बारिश से सामान्य से 10 डिग्री गिरकर 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री रहा। यहां 24 घंटों में 17.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान 19.9 और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई। लेह में अधिकतम तापमान 20.0, न्यूनतम 9.0, कारगिल में अधिकतम 19.8 और न्यूनतम 8.0 और पहलगाम में अधिकतम 15.3 और न्यूनतम 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू संभाग के भद्रवाह में 10.4, बनिहाल में 6.0, बटोत में 6.6 मिलीमीटर बारिश हुई। कटड़ा में अधिकतम तापमान 19.2 और न्यूनतम 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed