फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news about international yoga day in jammu kashmir

उत्सव की तरह मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Sun, 21 Jun 2015 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 21 Jun 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन
news about international yoga day in jammu kashmir

प्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) को जम्मू शहर योग उत्सवों में सुबह से शाम तक डूबा रहा। केंद्रीय मंत्री से लेकर उपमुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, अधिकारी, हर धर्म और वर्ग के लोग बिना किसी भेदभाव के एकजुट होकर त्योहार की तरह योग दिवस को मनाते नजर आए। सुबह से शुरू हुआ योग कार्यक्रमों का सिलसिला शाम तक जारी रहा।

विज्ञापन


रियासती सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुलशन ग्राउंड जम्मू में सुबह साढ़े छह से साढ़े सात बजे तक योग समारोह का आयोजन हुआ। इसमें केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री चौधरी लाल सिंह के अलावा पुलिस अधिकारी, कर्मचारी से लेकर जम्मू के डीसी, नगर निगम आयुक्त, आला स्वास्थ्य अधिकारी तक ने योग क्रियाएं कर योग उत्सव मनाया।
विज्ञापन


इस अवसर पर करीब पंद्रह सौ लोगों ने भी योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कवायद पर पूरा विश्व आज योग दिवस मना रहा है। यह भारत के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि योग रोग मिटाता है और स्वास्थ्य प्रदान करता है और इसे हर किसी को करना चाहिए। उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने भी योग दिवस की सभी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि योग वासुदेव कुटुंबकम है। यह सभी के लिए है। पतंजलि योग समिति शास्त्री नगर इकाई ने शास्त्री नगर पार्क में योग का आयोजन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कविंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। डिग्याना पार्क में भी पतंजलि योग पीठ की ओर से योग कार्र्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। भारतीय योग संस्थान गोल गुजराल स्थित योगाश्रम में सायं 5:45 से आठ बजे तक योग कार्यक्रम चला।


इसमें उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह और उद्योग मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर भक्ति संगीत के अलावा सामूहिक साधना, योग द्वारा रोग निवारण, प्रार्थना और शांति पाठ आदि का भी आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed