{"_id":"f563919b314bb6e71ed8bccca616aec4","slug":"news-about-icc-world-cup-final-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफ्तर न स्कूल, ICC Final का छाएगा सरूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफ्तर न स्कूल, ICC Final का छाएगा सरूर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 28 Mar 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट वर्ल्ड कप से भले ही टीम इंडिया बाहर हो गई हो, मगर न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया की फाइनल भिड़ंत को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में रोमांच और उत्साह बरकरार है। रविवार को इस ऐतिहासिक मुकाबले का गवाह बनने के लिए ढेर सारी तैयारियां की गई हैं। संडे की छुट्टी होने पर पूरे शहर के क्रिकेट के नशे में डूबने की उम्मीद है। रविवार को मौसम खराब रहने की भी भविष्यवाणी की गई है।
विज्ञापन
ऐसे में आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हो रहे फाइनल मुकाबले का मजा लूटने की तैयारी ज्यादा की गई है। क्रिकेट प्रेमी राहुल बख्शी ने कहा कि आस्ट्रेलिया में एरेन फिंच, डेनियल वार्नर, स्टीवन स्मिथ, माइकल क्लार्क जैसे धुरंधर हैं तो न्यूजीलैंड में ब्रेंडन मैकमिलन, मार्टिन गुपटिल, केने विलिमसन, रोस टेलर, ग्रेंट इलिफ की दावेदारी भी ज्यादा है।
विज्ञापन
ऐसे में वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में रोमांच ज्यादा देखने को मिलेगा। एक अन्य क्रिकेट प्रेमी जोगेंद्र ने कहा कि उन्होंने दोस्तों के साथ फाइनल मुकाबले को देखने की योजना बनाई है। इसमें एक जगह सभी इकट्ठे होकर इस ऐतिहासिक मुकाबले का मजा लूटेंगे।
विज्ञापन
उनका कहना है कि आस्ट्रेलिया को अपने घरेलू मैदान और दर्शकों को फाइनल में पूरा लाभ मिल सकता है, लेकिन न्यूजीलैंड टीम भी पूरी फार्म में है। ऐसे में टक्कर दोनों ओर से रहेगी। शहर के रेस्टोरेंट और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी फाइनल मुकाबले को लेकर उत्साह रहेगा। इस वर्ल्ड कप से जुड़े क्रिकेट प्रेमी खिताबी मुकाबले से दूर नहीं रहेंगे।
फाइनल पर सट्टे का बाजार गर्म
वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया की फाइनल भिड़ंत को लेकर सटोरिये भी सक्रिय हैं। इस मुकाबले को लेकर स्थानीय और बड़े स्तर का सट्टा लग रहा है। ऐसी सट्टेबाजी पर अंकुश लगाने में पुलिस को ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई है। सटोरियों के मुताबिक दोनों ही टीमों पर शानदार भाव मिल रहा है।