फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news about gurudwara election in J&K

इस बार गुरुद्वारा चुनाव में फोटो आईडी

Fri, 17 Apr 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 17 Apr 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
news about gurudwara election in J&K

जुलाई के प्रथम सप्ताह में होने वाले जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव को लेकर गर्मी बढ़ती जा रही है। अदालती आदेश के बाद जहां प्रशासन चुनाव को तय तिथि पर मुकम्मल करवाने में जुटा हुआ, वहीं चुनाव में उतरने वाले उम्मीदवारों ने भी लोगों को अपने पक्ष में करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


हालांकि इन सबके बीच फोटो आईडी कार्ड के आधार पर चुनाव करवाने का मामला भी रंग लेता जा रहा है। हालांकि इस संबंध में अभी प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं आया है कि विधानसभा चुनाव की तरह गुरुद्वारा चुनाव भी फोटो आईडी कार्ड पर हो पाएंगे या नहीं।
विज्ञापन


नेशनल सिख फ्रंट के प्रेसिडेंट वरिंदरजीत सिंह कहते हैं कि निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि अब कोई भी चुनाव फोटो आईडी कार्ड पर ही हों, ताकि चुनाव की निष्पक्षता बरकरार रहे। हाल में हुए विधानसभा चुनाव भी सरकार ने इसी आधार पर करवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में गुरुद्वारा चुनाव करवाने में सरकार को समस्या नहीं होनी चाहिए। सिंह ने कहा कि वह आईडी कार्ड के संबंध में सरकार की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। यदि ऐसा नहीं किया गया तो मजबूरन उन्हें अदालत का रुख करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed