{"_id":"7d8934619473024f4ef37e5311e45eb3","slug":"news-about-dhanteras-shopping-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जानिए, धनतेरस पर खरीददारी का शुभ समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, धनतेरस पर खरीददारी का शुभ समय
Updated Mon, 20 Oct 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
दिवाली से दो दिन पहले मंगलवार को धनतेरस पर जमकर खरीदारी होगी। इस खास दिन बर्तनों से लेकर गाड़ियां, ज्वैलरी सहित अन्य चीजों की खरीदारी होगी। पंचांग के अनुसार धनतेरस पर पूरा दिन खरीदारी के लिए शुभ रहेगा। इसके साथ ही दिवाली की तैयारियां भी तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
गृहस्थी में मां लक्ष्मी के आगमन के लिए पूजा का विशेष महत्व रहता है। इसके अलावा व्यापारिक प्रतिष्ठानों और घरों की साफ-सफाई का काम भी शुरू हो गया है। धनतेरस की खरीदारी के लिए बाजार सज गए हैं। साल की इस बड़ी खरीदारी के लिए सिर्फ एक दिन ही शेष बचा है।
विज्ञापन
धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरि का जन्म हुआ था। समुद्र मंथन के समय इसी दिन धनवंतरि सभी रोगों के लिए औषधि कलश लेकर प्रकट हुए थे। इस दिन भगवान धनवंतरि का श्रद्धापूर्वक पूजन करके दीर्घ जीवन एवं आरोग्य की प्राप्ति होती है। धनतेरस के दिन बर्तन खरीदकर घर लाना चाहिए और उसका पूजन करके प्रथम उपयोग भगवान के लिए करने से धन-धान्य की कमी नहीं रहती है।
विज्ञापन
बाबा लाल द्वारा मंदिर के पुजारी राज भूषण शास्त्री के अनुसार धनतेरस पर पूरा दिन खरीदारी के लिए शुभ है। दिवाली पर दोपहर 1:30 बजे से 3 बजे तक राहू काल रहेगा, जिसके बाद शाम चार बजे के बाद से पूजा का विशेष मुहूर्त रहेगा। इस दिन कोई नक्षत्र और भद्रा नहीं पड़ रहा है।
Trending Videos
दिवाली पर पूजन का श्रेष्ठ मुहूर्त
घर पर पूजन शाम 5:49 से 7.41 तक शुभ चौघड़िया मेष लग्न में कर सकते हैं। जो स्थिर नवांश में पूजन करना चाहते हैं उनके लिए समय 5:49 से 5:52 तक वृषभ नवांश है।
लक्ष्मी प्राप्ति के लिए उपाय
लक्ष्मी जी के किसी भी मंत्र का जप दिवाली की रात्रि में अधिक से अधिक बार करें और नित्य एक माला करें।
प्रात: जल्दी उठकर घर की सफाई करें
स्नान कर अपना पूजन जप करके दिन की शुरुआत करें
जहां सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सोते हैं, वहां धन नहीं आता
दुर्गंध युक्त स्थान तथा अशुद्ध स्थान पर लक्ष्मी नहीं ठहरती
लक्ष्मी प्राप्ति के लिए उपाय
लक्ष्मी जी के किसी भी मंत्र का जप दिवाली की रात्रि में अधिक से अधिक बार करें और नित्य एक माला करें।
प्रात: जल्दी उठकर घर की सफाई करें
स्नान कर अपना पूजन जप करके दिन की शुरुआत करें
जहां सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सोते हैं, वहां धन नहीं आता
दुर्गंध युक्त स्थान तथा अशुद्ध स्थान पर लक्ष्मी नहीं ठहरती