{"_id":"8c53baffd50e5fad97af6194619358a8","slug":"news-about-delhi-assembly-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली चुनाव में जम्मू-कश्मीर के अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली चुनाव में जम्मू-कश्मीर के अधिकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 16 Jan 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव को सफल और पारदर्शी तरीके से कराने में रियासत के भी अधिकारी योगदान देंगे। यहां के पांच आईएएस अफसरों को पर्यवेक्षक बनाया गया है। प्रदेश शासन ने दिल्ली चुनाव तक इन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
हैंडलूम डेवलपमेंट कारपोरेशन के एमडी अनल कुमार गुप्ता, आईएएस राजकुमार भगत, रुरल सेनिटेशन के डायरेक्टर सलीम मोहम्मद, कमांड एरिया डेवलपमेंट के डायरेक्टर हेमंत कुमार शर्मा और कोआपरेटिव विभाग के रजिस्ट्रार बशारत सलीम को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
इनकी ट्रेनिंग शनिवार को दिल्ली में होगी। इसके लिए अधिकारी रवाना हो चुके हैं। प्रशासन के सूत्रों का कहना है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अन्य प्रांतों के अफसरों को भी लगाया गया है। ये सभी बतौर पर्यवेक्षक मतगणना पूरी होने तक वहां रहेंगे।
विज्ञापन
शनिवार को विज्ञान भवन में चुनाव आयोग की ओर से होने वाली ब्रीफिंग में नियम कानूनों का पाठ पढ़ाने के साथ ही दायित्वों की भी जानकारी दी जाएगी।