{"_id":"0cd4e5354353425a36605ce7fead3e41","slug":"news-about-dbtl-scheme-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं को मिलने लगा ‘पहल’ का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं को मिलने लगा ‘पहल’ का लाभ
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 06 Feb 2015 08:25 PM IST
विज्ञापन
पहल (डीबीटीएल) स्कीम से जम्मू कश्मीर के कुल 14.78 लाख उपभोक्ताओं में से अब तक 8.1 लाख उपभोक्ता जुड़ चुके हैं। इंडियन आयल कारपोरेशन के सीनियर मैनेजर एवं डीबीटीएल प्रभारी मिथिलेश सिन्हा ने अब तक डीबीटीएल स्कीम से न जुड़ने वाले उपभोक्ताओं से जल्द जुड़ने की अपील की है।
विज्ञापन
सिन्हा का कहना हैं कि डीबीटीएल स्कीम को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने पूरे देश में लागू किया हैं और जनवरी महीने से जम्मू कश्मीर में भी इस स्कीम से जुड़ने वाले उपभोक्ताओं को लाभ मिलना शुरू हो गया है। जुड़ने वाले उपभोक्ताओं के बैंक खाते में सीधे सब्सिडी की राशि पहुंच रही है।
विज्ञापन
उनका कहना हैं कि डीबीटीएल स्कीम विश्व की सबसे बड़ी कैश ट्रांसफर स्कीम बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में दस करोड़ से ज्यादा रसोई गैस उपभोक्ताओं के इस स्कीम से जुड़ने पर खुशी प्रकट की है। देश में पंद्रह करोड़ में से दस करोड़ उपभोक्ता अभी तक इस स्कीम से जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन
सिन्हा का कहना हैं कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस स्कीम पर नजर रख रहे हैं। इस स्कीम से उन उपभोक्ताओं को भी मौका मिला है जो कि सब्सिडी नहीं चाहते। इससे देश की आर्थिक हालत भी मजबूत होगी। सिन्हा का कहना हैं सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को डीबीटीएल से जुड़ना ही पड़ेगा।
ऐसे में उपभोक्ताओं को देरी नहीं करनी चाहिए और जिनके पास बैंक खाता नहीं है। उन्हें जल्द बैंक खाता खुलवाकर इस स्कीम से जुड़ जाना चाहिए।