{"_id":"6e04489db806a840d4f21744b3e936f1","slug":"news-about-darbar-movement-from-kashmir-to-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर से सचिवालय का सामान जम्मू पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर से सचिवालय का सामान जम्मू पहुंचा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 02 Nov 2014 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर से 93 वाहनों में सचिवालय का सामान जम्मू पहुंच गया। इसके चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार दूसरे दिन भी भारी वाहनों के चलने पर प्रतिबंध लगा रहा। दरबार मूव के कारण इस प्रतिबंध को आगामी आठ तथा नौ नवंबर को भी लागू रखा जाएगा।
विज्ञापन
दरबार मूव के वाहनों के आने के बाद वाहनों के रविवार रात आठ बजे से लेकर 11 बजे तक श्रीनगर जाने वाले ट्रकों को छोड़ा गया, जबकि सोमवार सुबह छह से सात बजे तक हलके वाहनों को छोड़ा जाएगा तथा सुबह 7 बजे से लेकर दिन 12 बजे तक भारी वाहनों को छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
दस नवंबर को जम्मू में सजेगा दरबार
शीतकालीन राजधानी जम्मू के सचिवालय में दरबार मूव का सामान पहुंचना शुरू हो गया है। रविवार को कई वाहनों में श्रीनगर से सामान लेकर चले वाहन जम्मू सचिवालय पहुंचे। यहां पर सामान को अनलोड किया गया। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दस नवंबर को शीतकालीन राजधानी जम्मू में दरबार सज जाएगा।
विज्ञापन
करीब आठ हजार दरबार मूव मुलाजिम श्रीनगर से जम्मू शिफ्ट हो जाएंगे। इसके लिए शीतकालीन राजधानी जम्मू में सचिवालय में दरबार की तैयारियां जोरों पर चल रही है। रंग-रोगन से लेकर साफ-सफाई का काम तेजी से चल रहा है।
इसके अलावा दरबार मूव से जुड़े अन्य कार्यालयों जिसमें पुलिस मुख्यालय, आयोगों के कार्यालय आदि शामिल है, उनमें भी दरबार सजाने के लिए तैयारियां चल रही हैं। जम्मू में दरबार छह महीने तक रहेगा। दरबार मूव के सामान को लाने लाने के लिए एसआरटीसी के वाहनों का इस्तेमाल विशेष रूप से किया जा रहा है।