{"_id":"6c0b2926b5d0c93a52d9e54b38cc2af0","slug":"news-about-bsnl-employee-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमेश चंद्र शर्मा बने बीएसएनएल कर्मचारी संगठन के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमेश चंद्र शर्मा बने बीएसएनएल कर्मचारी संगठन के प्रधान
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 30 Aug 2014 04:45 PM IST
विज्ञापन
भारत संचार निगम के कर्मचारी संगठन ने अपना वार्षिक चुनाव करवाया जिसमें रमेश चंद्र शर्मा को प्रधान चुना गया। जिला प्रधान नारायण सिंह मन्हास की देखरेख में करवाए गए चुनाव में संगठन की पूरी टीम गठित की गई।
विज्ञापन
इस मौके पर नारायण सिंह मन्हास, नरेन्द्र सैनी, निशा सम्याल और अजीत सिंह राना को उप प्रधान चुना गया। जिला सचिव का कार्यभार अमरजीत सिंह, हरजीत कौर, भागवत प्रसाद और बोधराज को दिया गया। संगठन ने कर्मचारियों के हित को उठाने के लिए अपनी प्रतिबद्घता को दोहराया।
विज्ञापन