फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news about adulteration in jammu

तो इसलिए मिलावट नहीं रोक पा रहा निगम

Thu, 12 Mar 2015 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 12 Mar 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
news about adulteration in jammu

नगर निगम के हेल्थ विंग को डी-नोटिफाई करने के बाद से मिलावटी खाद्य पदार्थों के डेढ़ दर्जन मामले लटक कर रह गए हैं। सैंपल उठाने या जांच करने की पावर खत्म होने से हेल्थ विंग और फूड सेफ्टी अफसर जहां खुद को काम से बेकार महसूस कर रहे हैं, वहीं हेल्थ विंग की ओर से मिलावटी खाद्य पदार्थों के मामलों को कानूनी प्रक्रिया के लिए आगे नहीं बढ़ाया जा सका है।

विज्ञापन


ऐसे में डेढ़ दर्जन सैंपल हेल्थ विंग के स्टोर में सड़ने के लिए पड़े हैं। नगर निगम, हेल्थ विंग के फूड सेफ्टी अफसरों ने करीब सैकड़ों मिलावटी खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे थे, जिन्हें लैबोरेटरी जांच के लिए भेजा था। फिर रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों के डेढ़ दर्जन सैंपल मिस ब्रांडेंड और सब-स्टैंडर्ड निकले थे।
विज्ञापन


इन सैंपलों को फूड सेफ्टी अफसरों ने कानूनी प्रक्रिया के लिए आगे बढ़ाना था, लेकिन इसी बीच 25 अक्तूबर, 2014 को सरकार की ओर से हेल्थ विंग को डी-नोटिफाई कर दिया गया, जिसके तहत अब हेल्थ अफसर या उनके फूड सेफ्टी अफसर बाजार, दुकानदार, हलवाई, मिठाई वर्कशाप, रेहड़ी, फड़ी या ढाबों में खाद्य पदार्थों की जांच करने का अधिकार नहीं रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेल्थ विंग ने शहर के अलग-अलग हिस्सों से दूध, दही, पनीर, खोया, गुलाब जामुन और पेठा सहित अन्य कई खाद्य पदार्थों के सैंपल उठाएं थे, जिनमें से डेढ़ दर्जन खाद्य पदार्थों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर उन्हें कानूनी प्रक्रिया के लिए आगे भेजना था, जो कि डी-नोटिफाई होने के बाद संभव नहीं है।


उच्चाधिकारियों के रुचि लेने पर निर्भर
हेल्थ अफसर डा. मोहम्मद सलीम खान के मुताबिक मिलावटी खाद्य पदार्थों के मामले आगे जांच करने पर उच्चाधिकारियों को रुचि लेनी होगी, ताकि आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर शिकंजा कसा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed