फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news about 100 days of bjp pdp govt

सौ दिन की हुई पीडीपी-भाजपा सरकार

Mon, 08 Jun 2015 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 08 Jun 2015 10:23 AM IST
विज्ञापन
news about 100 days of bjp pdp govt

तेइस दिसंबर 2014 को रियासत में खंडित जनादेश और पीडीपी की 28 के बाद दूसरे नंबर पर 25 सीटों के साथ रही भाजपा में गठबंधन पर 67 दिनों तक चली कशमकश के बाद एक मार्च 2015 को बनी गठबंधन सरकार सोमवार आठ जून को सौ दिन की हो रही है। हालांकि सरकार को अभी लंबा सफर तय करना है और उसके पास 2090 दिन का समय सत्ता में बाकी है।

विज्ञापन


कश्मीर में पीडीपी को सबसे ज्यादा सीटें मिलीं और जम्मू संभाग में भाजपा को। नेशनल कांफ्रेंस को 15 सीटों के साथ तीसरे स्थान और कांग्रेस को 12 सीटों के साथ चौथा नंबर विधानसभा चुनाव में मिला और इन दोनों पार्टियों को विपक्ष में बैठना पड़ा।
विज्ञापन


पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार जिस 16 पृष्ठों वाले एजेंडे के तहत बनी, उसमें रियासत में स्थिर सरकार मुहैया करवाने के अलावा जनमत का सम्मान, संस्थानों को मजबूत करना, पाकिस्तान के साथ संबंधों को बेहतर बनाने के लिए अपनी भूमिका निभाना, अफस्पा पर केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करना, पीओके रिफ्यूजियों के वन टाइम सेटलमेंट, पश्चिम पाक रिफ्यूजियों के हालात बेहतर बनाना, एलओसी और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर रहने वाले लोगों को सभी लाभ देना, कोहली, चोपान और पहाड़ियों को एसटी का दर्जा देने की तरफ कदम उठाने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा रंगराजन कमेटी की सिफारिशों के तहत डुलहस्ती और उड़ी पन बिजली परियोजना को रियासत को ट्रांसफर करवाने, श्रीनगर और जम्मू में दो मेगा सिटी बनाने, जम्मू को स्वतंत्र पर्यटन सर्किट बनाने, कश्मीरी विस्थापितों को विश्वास में लेकर घाटी वापसी आदि आश्वासन शामिल हैं। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा का कहना है कि भाजपा पहली बार रियासत की सत्ता में आई है। जन आकांक्षाओं को पार्टी पूरा करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

अभी कई चुनौतियों से निपटना बाकी
आने वाले दिनों में गठबंधन सरकार को श्री अमरनाथ यात्रा, पर्यटन सीजन को शांति पूर्ण ढंग से करवाने, कश्मीर में अलगाववाद से निपटने के अलावा जम्मू में एम्स, कृत्रिम झील पर बनने विवाद को शांति करने व आतंकवाद से निपटने की बड़ी चुनौती के अलावा वित्तीय संकट के बावजूद विकास की गति को बढ़ाने की बड़ी चुनौती है।


कहीं जश्न तो कहीं होगा प्रदर्शन
गठबंधन सरकार के सोमवार को सौ दिन पूरे हो रहे हैं। इस पर सत्तापक्ष भाजपा-पीडीपी की ओर से जश्न और विपक्षी दलों की ओर से प्रदर्शन की तैयारी की गई है। भाजयुमो की ओर से जम्मू क्लब में कार्यक्रम का आयोजन कर सौ दिन पूरे होने पर समारोह मनाया जाएगा। पैंथर्स पार्टी की ओर से प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन होगा। कांग्रेस की ओर से भी सौ दिनों की सरकार की नाकामी को दर्शाने के लिए पत्रकार वार्ता हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed