फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Newly elected DDC members of Jammu and Kashmir will know how DDCs are working in other states

जम्मू-कश्मीरः नवनिर्वाचित सदस्य दूसरे राज्यों में जानेंगे कैसे काम कर रहीं डीडीसी

Mon, 04 Jan 2021 04:47 PM IST
प्रशांत कुमार संजीव दुबे, जम्मू
संजीव दुबे, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 04 Jan 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
Newly elected DDC members of Jammu and Kashmir will know how DDCs are working in other states
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-कश्मीर में पहली बार हुए जिला विकास परिषद चुनाव के बाद अब नवनिर्वाचित सदस्यों के प्रशिक्षण की कवायद भी शुरू हो गई है। फिलहाल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया पर मंथन चल रहा है। सूत्रों के अनुसार अगले सप्ताह जिला स्तर पर अध्यक्ष पद का आरक्षण रोस्टर लागू होगा। इसके बाद डीडीसी सदस्यों के स्टडी टूर करवाए जाएंगे। भाजपा ने गुजरात और कर्नाटक में जिला विकास परिषदों के कामकाज से रूबरू करवाने के लिए स्टडी टूर का प्रस्ताव तैयार किया है।

विज्ञापन


वहीं प्रदेश सरकार भी डीडीसी के अच्छे प्रदर्शन वाले राज्यों में स्टडी टूर करवाने पर मंथन कर रही है। स्टडी टूर के दौरान निर्वाचित सदस्य डीडीसी के कामकाज को करीब से देखकर प्रशिक्षण भी लेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः समर्पण करने वाले आतंकियों का कबूलनामाः आईएसआई और आतंकी संगठन 'ऐसे कर रहे हैं भर्तियां'
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना का कहना है कि प्रदेश की जिला विकास परिषद सदस्यों के लिए भाजपा अपने स्तर पर भी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शेड्यूल बनाने जा रही है। पार्टी मुख्यालय और जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा पार्टी की ओर से भाजपा शासित राज्यों गुजरात, कर्नाटक आदि में नवनिर्वाचित सदस्यों के स्टडी टूर कराने का प्रस्ताव भी बनाया गया है। इन राज्यों में डीडीसी संस्थान प्रभावी ढंग से काम कर रहे हैं। वहीं, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आरक्षण रोस्टर व जिला विकास परिषदों के लिए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की अधिसूचना सरकार अगले सप्ताह जारी करेगी। 

यह भी पढ़ें- कश्मीर में निश्चल की निर्मम हत्याः बेटे ने कहा- दुकान में उसके घुसते ही टक की आवाज आई, फिर... 

निर्वाचित सदस्यों को ऐसे राज्यों में भेजने के लिए उपराज्यपाल को प्रस्ताव भेजा गया है, जिन राज्यों में जिला विकास परिषदें उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। उपराज्यपाल से स्वीकृति मिलते ही इस पर अमल की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed