{"_id":"66cd6bc027572fbc9b04b84f","slug":"newborn-found-in-dustbin-in-gmc-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: जीएमसी में ममता शर्मसार, कूड़ेदान से मिली नवजात, पुलिस की खोजबीन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: जीएमसी में ममता शर्मसार, कूड़ेदान से मिली नवजात, पुलिस की खोजबीन जारी
Tue, 27 Aug 2024 01:59 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Tue, 27 Aug 2024 01:59 PM IST
सार
उधमपुर के जीएमसी में एक नवजात बच्ची कूड़ेदान से मिली, जिसे कचरे से ढका गया था। और पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज (जीएमसी) में रविवार शाम एक गंभीर घटना सामने आई जब शौचालय के पास एक कूड़ेदान से एक नवजात बच्ची मिली, जिसे कचरे से ढका गया था। घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। बाथरूम में आई एक महिला ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी और अस्पताल प्रबंधन को सूचित किया।
विज्ञापन
प्रबंधन ने बच्ची को कब्जे में लेकर उसे वार्ड में निगरानी में रखा है। बच्ची की उम्र एक से दो दिन के बीच आंकी गई है और उसकी हालत ठीक है। प्रबंधन का कहना है कि यह बच्ची अस्पताल में पैदा नहीं हुई, बल्कि किसी ने बाहर से लाकर यहां फेंक दिया है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अनीता देवी नामक महिला ने बताया कि जब वह बाथरूम में गई, तो उसे बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी और कूड़ेदान में कचरे के नीचे बच्ची को पाया। इस घटना को शर्मनाक बताते हुए उन्होंने कहा कि कुछ घंटे और नजर नहीं पड़ती तो बच्ची की जान को खतरा हो सकता था।
विज्ञापन
एसएचओ रघुवीर सिंह चौधरी ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों से पूछताछ कर रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। प्रिंसिपल डॉ. मृत्युजंय गुप्ता ने पुष्टि की है कि बच्ची का इलाज जारी है और वह सुरक्षित है, हालांकि इसे अस्पताल में पैदा नहीं किया गया था।