फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   new voter in jammu

Jammu News: जम्मू में 35 हजार से अधिक नए मतदाता जुड़े, बाहु से सबसे अधिक

विज्ञापन
new voter in jammu
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू जिले में विशेष सारांश पुनरीक्षण (एसएसआर) के बाद 11 विधानसभा क्षेत्रों में 35311 नए मतदाता जुड़ गए हैं। इनमें पुरुषों के मुकाबले महिलाएं अधिक हैं। यह मतदाता विभिन्न क्षेत्रों में समीकरण बदलने में अहम भूमिका निभाएंगे। सबसे अधिक मतदाता बाहु विधानसभा क्षेत्र में जुड़े हैं। अब ड्राफ्ट और नाम काटने की प्रक्रिया के बाद कुल मतदाता 1178431 हो जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार ड्राफ्ट में 23 ट्रांसजेंडर सहित 1158310 मतदाता प्रस्तावित थे। नए मतदाताओं में एक ट्रांसजेंडर सहित 16773 पुरुष और 18537 महिलाएं हैं। बाहु विधानसभा में सबसे अधिक 5509 मतदाता जुड़े हैं। इसी तरह बिश्नाह में 2734, सुचेतगढ़ में 2992, आरएस पुरा-जम्मू साउथ में 5258, जम्मू ईस्ट में 2435, नगरोटा में 2781, जम्मू वेस्ट में 2509, जम्मू नॉर्थ में 3034, मढ़ में 2911, अखनूर में 2265 और छंब में 2883 मतदाता शामिल किए गए। एसएसआर के बाद कुल मतदाताओं में सबसे अधिक आरएसपुरा-जम्मू साउथ में 122192 होंगे। इसी तरह बाहु में 120426, बिश्नाह में 117652, सुचेतगढ़ में 112215, जम्मू ईस्ट में 106591, नगरोटा में 95192, जम्मू वेस्ट में 105337, जम्मू नॉर्थ में 107329, मढ़ में 93219, अखनूर में 93993 और छंब में 104285 होंगे। हालांकि विभिन्न कारणों से 15190 नाम काटे भी गए हैं। इसमें 7652 पुरुष और 7538 महिलाएं हैं। आगामी लोकसभा सहित अन्य चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ गई हैं। सियासी हलचल के साथ जम्मू कश्मीर में राजनीतिक दलों से बड़े नेताओं का आवागमन शुरू हो गया है। आगामी दिनों में खासतौर पर सत्तापक्ष की ओर से वोटरों को रुझाने के लिए ताकत झोंकी जाएगी। कई बड़े नेता दौरे करेंगे। इसी कड़ी में रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed