{"_id":"57a037ae4f1c1b63242b9805","slug":"new-video-of-sabjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिजबुल कमांडर साब्जार अहमद का नया वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिजबुल कमांडर साब्जार अहमद का नया वीडियो वायरल
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 02 Aug 2016 11:33 AM IST
विज्ञापन
आतंकी
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिज्ब का नया वीडियो वायरल हुआ है जिसमें बुरहान की मौत के बाद दक्षिणी कश्मीर के जंगलों में हिज्ब का नया कमांडर साब्जार अहमद और सद्दाम पाडर साथ दिख रहे हैं।
दोनों बुरहान के करीबी रहे हैं और उसकी ग्रुप के 11 सदस्यों में शामिल थे। साब्जार अब हिज्ब का डिवीजनल कमांडर बनाया गया है और सद्दाम को दक्षिणी कश्मीर जिला कमांडर की बागडोर सौंपी गई है।
इन दोनों ने बुरहान की तर्ज पर ही 11 सदस्यों का ग्रुप बनाया है जिसके पोस्टर हाल ही में दक्षिणी कश्मीर में चिपकाए गए थे। इसी ग्रुप का पिछले सप्ताह एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें हिज्ब के छह आतंकी जंगलों में सेना की वर्दी में हथियारों से लैस दिख रहे थे।
विज्ञापन
ताजा वीडियो भी दक्षिणी कश्मीर के जंगलों का है जिसमें इन दोनों कमांडर सहित पांच आतंकी दिख रहे हैं। एक आतंकी वीडियो शूट कर रहा है। सूत्रों के अनुसार हिज्ब के इस ग्रुप में सभी नए लड़के हैं जो बुरहान की मौत के बाद हिज्ब में शामिल हुए हैं।
वीडियो को अपनी तथा हिज्ब की उपस्थिति दर्शाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। ज्ञात हो कि रविवार को पुलवामा में फातिहा ख्वानी में लश्कर का कश्मीर चीफ अबू दुजाना भी देखा गया था।