फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   new transfer policy for education sector soon

शिक्षा विभाग में स्थानांतरण नीति जल्द: नईम

Wed, 01 Apr 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 01 Apr 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
new transfer policy for education sector soon

शिक्षा मंत्री नईम अख्तर का कहना है कि शिक्षा विभाग की नई स्थानांतरण नीति जल्द तैयार कर ली जाएगी और विभाग के स्टाफ को व्यवस्थित तरीके से नियुक्त किया जा रहा है। रियासत में मानव संसाधन के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

विज्ञापन


विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान अनुपूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि सरकारी शिक्षण संस्थानों को ज्यादा बेहतर किया जा रहा है, ताकि अवाम निजी संस्थानों की बजाय इनमें अपने बच्चों को दाखिला दिलवाने के लिए तत्पर नजर आएं।
विज्ञापन


मंत्री ने स्पष्ट किया कि वर्तमान सत्र में कांट्रैक्चुअल लेक्चरर की नियुक्तियां बंद नहीं की गई हैं। अगला सत्र शुरू होने से पहले और नई नियुक्तियां कर ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि स्कूलों में खाली पदों को जल्द एसएसआरबी के मार्फत भरा जाएगा। रियासत के दूरदराज क्षेत्रों में शिक्षा का ढांचा बनाने के लिए सरकार कटिबद्ध है। रामबन में केंद्रीय विद्यालय बनाने के लिए जमीन की निशानदेही कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइमरी, प्री प्राइमरी स्कूल शीर्ष प्राथमिकता में
मजबूत शिक्षा प्रणाली के लिए प्राइमरी स्कूलों की महत्ता पर मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा कि प्रत्येक जिले में प्री नर्सरी और प्राइमरी माडल स्कूल स्थापित करना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि शिक्षा का स्तर ऊंचा किया जा सके।

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षा मंत्री से कहा कि रियासत में और केंद्रीय और नवोदय विद्यालय खोलने के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के समक्ष मुद्दा उठाएं।


उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री से भी मिलेंगे। एक अन्य सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगस वैली की ओर सरकार विशेष ध्यान देगी, ताकि उसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed