फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   new traffic route plan of jammu

कुछ ऐसा हो शहर का नया ट्रैफिक रुट

Wed, 29 Apr 2015 09:30 PM IST
Updated Wed, 29 Apr 2015 09:30 PM IST
विज्ञापन
new traffic route plan of jammu

1.3 किलोमीटर लंबे बिक्रम चौक फ्लाईओवर के सुपर ढांचे के निर्माण की कसरत शुरू हो गई है। निर्माण एजेंसी इकोनामिक रिकंस्ट्रक्शन एजेंसी (इरा) बरसाल का मौसम शुरू होने से पहले जरूरी काम पूरा कर लेना चाहती है।

विज्ञापन


इसके लिए यातायात प्रबंधन योजना को लागू करने की दिशा में युद्धस्तर पर सब-वे के निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। इसलिए कि यातायात पुलिस को विश्वास में लेकर यातायात प्रबंधन किया जा सके।
विज्ञापन


इरा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फ्लाईओवर के सुपर ढांचे खासतौर से गार्डर चढ़ाने समेत अन्य काम बरसात का मौसम शुरू होने से पहले पूरा करने की तैयारी है। इसके लिए अगले महीने से चरणबद्ध तरीके से यातायात प्रबंधन योजना को लागू कर काम किया
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा होगा फोर लेन फ्लाईओवर

new traffic route plan of jammu

यातायात पुलिस के सुझाव के अनुसार गांधीनगर महिला कालेज से एशिया चौक तक सब-वे का निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। अगले कुछ दिनों में यह काम पूरा हो जाएगा। इस काम के पूरा होने के बाद चरणबद्ध तरीके से यातायात प्रबंधन योजना को लागू किया जाएगा ताकि सुपर ढांचे का निर्माण हो सके और वैकल्पिक मार्ग से वाहनों को निकाला जाए।

रियासत के योजना आयुक्त एवं इरा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीआर शर्मा का कहना है कि फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। सुपर ढांचे के निर्माण के लिए यातायात प्रबंधन योजना लागू करनी पड़ेगी। लोगों को असुविधा कम से कम हो इसके लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं। चरणबद्ध तरीके से ही यातायात डायवर्जन का काम चलेगा।

लंबाई-------1.3 किलोमीटर
चौड़ाई--------17 मीटर
कुल पिलर----53
आठ लेन सड़क चौड़ीकरण की लंबाई---1.5 किलोमीटर
कुल खर्च-----करीब 67.45  करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed