{"_id":"57922a2d4f1c1b3c2bc4be91","slug":"new-session-in-jammu-central-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू सेंट्रल यूनिवर्सिटी में नए सेशन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू सेंट्रल यूनिवर्सिटी में नए सेशन की तैयारी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 22 Jul 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
जम्मू सेंट्रल यूनिवर्सिटी
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू के राया सुचैनी बागला (सांबा) स्थित स्थायी अकादमिक ब्लाक और सैनिक कालोनी स्थित पुराने ब्लाक में जुलाई के अंत से यूजी और पीजी का सेशन शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
इसमें पीजी के तीसरे सेमेस्टर को शुरू कर दिया गया है। नए अकादमिक ब्लाक में आठ पीजी विभागों को शिफ्टिंग करने का काम अंतिम चरण में है। पुराने ब्लाक में अंडर ग्रेजुएट (यूजी) और कुछ पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) के अलावा नए ब्लाक में सभी पीजी कोर्स करवाए जाएंगे। यहां दस ब्लाक काम करेंगे। यूनिवर्सिटी के अकादमिक कोआर्डिनेटर प्रो. लोकेश वर्मा ने कहा कि नए सेशन को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आगामी 27 जुलाई को पीजी और 28 जुलाई को यूजी के विद्यार्थियों को बुलाया गया है। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संवाद के साथ अन्य बिंदुओं पर विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
नए सेशन में फ्रेशर को यूनिवर्सिटी की ओर से किट सामग्री वितरित की जाएगी। नए स्थायी ब्लाक में नए सेशन के साथ पीजी कोर्सों में इकनामिक्स, अंग्रेजी, सोशल वर्क, कंप्यूटर साइंस, नेशनल सिक्योरिटी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, मास कम्युनिकेशन और हिंदी विभागों को शुरू किया जा रहा है।
यहां पहले एजूकेशन और इंवायरमेंटल विभाग काम कर रहे हैं। सैनिक कालोनी स्थित पुराने अस्थायी ब्लाक में गणित, मेेटेरियल साइंस आदि अंडर ग्रेजुएट विभाग शुरू किए गए हैं। वर्ष 2016-17 के लिए अंडर ग्रेजुएट कोर्सों के लिए 150 और पीजी कोर्सों के लिए 500 सीटों पर दाखिले किए गए हैं। नए सेशन में विद्यार्थियों को नए कोर्सों को अकादमिक शिक्षा पाने का मौका मिलेगा।
सेंट्रल यूनिवर्सिटी प्रशासन का दावा है कि यूजी और पीजी में कई ऐसे नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं, जो राज्य की अन्य यूनिवर्सिटी में नहीं हैं। विद्यार्थियों को अकादमिक और अन्य दूसरी गतिविधियों में आगे लाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।