फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   new press club open in rajouri, inaugurated by Chaudhary Zulfiqar Ali

राजोरी के पत्रकारों को मिला प्रेस क्लब, फूड सप्लाई मंत्री ने किया उद्घाटन

Sun, 05 Nov 2017 08:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Sun, 05 Nov 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
new press club open in rajouri, inaugurated by Chaudhary Zulfiqar Ali
- फोटो : AMAR UJALA

जम्मू कश्मीर में राजोरी जिले में दूसरा प्रेस क्लब खुल गया है। मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली ने प्रेस क्लब का उद्घाटन करते हुए कहा प्रेस क्लब खुलने से पत्रकारों के बीच नई सोच का विकास होगा। इस मौके पर एमएलए कमर हुसैन चौधरी, एमएलसी विबोध गुप्ता, एसएसपी राजोरी युगल मन्हास, एएसपी यूसुफ चौधरी, पीडीपी के राज्य सचिव शहजाद खान सहित विभिन्न समाचार पत्र और टीवी चैनलों के पत्रकारों  ने भाग लिया।

विज्ञापन

पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंत्री ने भरोसा दिलाया कि इस प्रेस क्लब को सही प्रकार से आगे बढ़ाने के लिए वह हर संभव मदद के लिए हमेशा तैयार हैं। एमएलए कमर हुसैन और एमएलसी विबोध गुप्ता ने अपने संबोधन में अपने अपने सीडी फंड्स में प्रेस क्लब के लिए मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

डीसी राजोरी डा शाहीद इकबाल चौधरी ने राजोरी के पत्रकारों को ईमानदारी व निष्ठा से पत्रकारिता करने की बधाई दी। प्रेस क्लब के अलावा भी पत्रकारों की जो जायज मांगें हैं। उन्हें भी पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर ढोल नगाड़ों की थाप पर नाच कर पत्रकारों ने प्रशासन व सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed