{"_id":"59ff2a124f1c1b74698b9a5b","slug":"new-press-club-open-in-rajouri-inaugurated-by-chaudhary-zulfiqar-ali","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी के पत्रकारों को मिला प्रेस क्लब, फूड सप्लाई मंत्री ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी के पत्रकारों को मिला प्रेस क्लब, फूड सप्लाई मंत्री ने किया उद्घाटन
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sun, 05 Nov 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
जम्मू कश्मीर में राजोरी जिले में दूसरा प्रेस क्लब खुल गया है। मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली ने प्रेस क्लब का उद्घाटन करते हुए कहा प्रेस क्लब खुलने से पत्रकारों के बीच नई सोच का विकास होगा। इस मौके पर एमएलए कमर हुसैन चौधरी, एमएलसी विबोध गुप्ता, एसएसपी राजोरी युगल मन्हास, एएसपी यूसुफ चौधरी, पीडीपी के राज्य सचिव शहजाद खान सहित विभिन्न समाचार पत्र और टीवी चैनलों के पत्रकारों ने भाग लिया।
विज्ञापन
पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंत्री ने भरोसा दिलाया कि इस प्रेस क्लब को सही प्रकार से आगे बढ़ाने के लिए वह हर संभव मदद के लिए हमेशा तैयार हैं। एमएलए कमर हुसैन और एमएलसी विबोध गुप्ता ने अपने संबोधन में अपने अपने सीडी फंड्स में प्रेस क्लब के लिए मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
डीसी राजोरी डा शाहीद इकबाल चौधरी ने राजोरी के पत्रकारों को ईमानदारी व निष्ठा से पत्रकारिता करने की बधाई दी। प्रेस क्लब के अलावा भी पत्रकारों की जो जायज मांगें हैं। उन्हें भी पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर ढोल नगाड़ों की थाप पर नाच कर पत्रकारों ने प्रशासन व सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन