फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   new govt in jammu kashmir trying to rebuild modis image

नई सरकार से मोदी के फेस वॉश की मुहिम

Sat, 28 Feb 2015 12:49 PM IST
Updated Sat, 28 Feb 2015 12:49 PM IST
विज्ञापन
new govt in jammu kashmir trying to rebuild modis image

पहली बार मुस्लिम बहुल राज्य जम्मू-कश्मीर में भाजपा एक मार्च को सरकार का हिस्सा बनने जा रही है। यह प्रधानमंत्री मोदी के मिशन कश्मीर का अहम पड़ाव होगा।

विज्ञापन


दरअसल, देशभर में मोदी पर मुस्लिम विरोधी होने के लग रहे आरोपों से तिलमिलाई भाजपा ने रियासत की सियासत में गेमचेंजर बनने का सपना काफी दिन से पाल रखा था।

कश्मीर में सरकार बनाकर मोदी राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संदेश देने के साथ ही यह भी बताना चाहते हैं कि पूरी पार्टी के लिए सिर्फ विकास, शांति और अमन ही मूल मंत्र है।
विज्ञापन


पार्टी सिर्फ और सिर्फ विकास की राजनीति करना जानती है, अन्य मुद्दे गौण हैं।

घाटी में अपनी जमीन तैयार करने में जुटी भाजपा

new govt in jammu kashmir trying to rebuild modis image

गठबंधन का मुफ्ती ने स्वागत करते हुए यहां तक कहा कि यह दोनों के लिए ऐतिहासिक है। उत्तरी तथा दक्षिणी ध्रुव मिल रहे हैं ऐसा लग रहा है। भाजपा दरअसल मिशन 2020 को साधने में जुटी है। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि रियासत में सरकार के बहाने वह घाटी में अपनी जमीन तैयार करने में जुटी है।

इसी के तहत उसने विधानसभा में एक भी सीट न मिलने के बाद भी घाटी से सौफी यूसुफ को विधान परिषद में भेजा। अब पार्टी के कुछ प्रमुख चेहरे को विधान परिषद में नामांकित भी किया जा सकता है। यह सब भाजपा पर मुस्लिम विरोधी होने के लग रहे दाग को धोने की दिशा में कदम है।

दिल्ली की हार के बाद रियासत में भगवा खेमे की सरकार और भी अपरिहार्य माने जाने लगी थी। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में उसने एड़ी चोटी भी एक कर दिया था।

विकास और खुशहाली पर बनी बात

new govt in jammu kashmir trying to rebuild modis image

कश्मीरियों का दिल जीतने की मोदी ने भरपूर कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। चुनाव परिणाम के बाद से लगातार भाजपा सरकार बनाने के लिए प्रयासरत रही।

कुछ दिनों तक नेशनल कांफ्रेंस से बात चली, फिर पीडीपी के साथ निर्णायक बातचीत शुरू हो गई। अंतत: रियासत में पहली बार सरकार बनाने के लिए दोनों दलों के बीच सहमति बन गई।

भाजपा-पीडीपी के बीच गठबंधन के लिए बने न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) का ऐलान हालांकि पहली मार्च को शपथ ग्रहण के बाद होगा, लेकिन सूत्रों का कहना है कि इसमें केवल विकास, शांति और रियासत की खुशहाली को तरजीह दी गई है।

सीएमपी में अनुच्छेद 370 और अफस्पा पर दोनों दलों में मौन रहने पर सहमति का भी जिक्र होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed