फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   new government will have to wait until Lohri

कश्मीर: नई सरकार का लोहड़ी तक करना होगा इंतजार

Sat, 03 Jan 2015 01:27 AM IST
Updated Sat, 03 Jan 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
new government will have to wait until Lohri

नतीजे निकलने के 10 दिन बाद भी रियासती सरकार की तसवीर को अभी तक फाइनल टच नहीं दिया जा सका है। हर कोई एक-दूसरे की ताकत तौल रहा है। भाजपा ने राज्यपाल से कुछ और मोहलत ले ली है। पीडीपी यह मानकर आश्वस्त है कि तस्वीर में रंग कैसे भी भरे जाएं मुख्यमंत्री तो मुफ्ती मोहम्मद सईद ही होंगे।

विज्ञापन


भाजपा ने भी अपने पूरे पत्ते भले ही न दिखाए हों, पर वह भी सरकार का हिस्सा होने को लेकर आश्वस्त है। पहली बार रियासत में पावर सेंटर बनने के लिए भाजपा हर विकल्प को नाप-तौल रही है। तीसरे और चौथे नंबर के दलों नेकां और कांग्रेस ने भी महा गठबंधन की उम्मीद अभी तक नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन


पीडीपी ने नेकां-कांग्रेस के साथ महा गठबंधन और भाजपा ने नेकां के साथ गठबंधन के भी विकल्प खुले रखे हैं। लंदन से फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला के लौटने के बाद सात जनवरी से नेकां की हलचल भी तेज होगी। माना जा रहा है कि लोहड़ी के आसपास अटकलों की धुंध छंटकर सियासी मौसम बिलकुल साफ हो जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ-दस जनवरी तक कोई औपचारिक घोषणा

new government will have to wait until Lohri

भाजपा सूत्रों का कहना है कि स्थायी सरकार, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के  समान विकास तथा अन्य मुद्दों को लेकर सभी संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। भाजपा के कश्मीर प्रभारी रमेश अरोड़ा का कहना है कि नौ-दस जनवरी तक कोई औपचारिक घोषणा हो सकती है।

उनका कहना है कि रणनीति तैयार करने के लिए राम माधव अगले दो-तीन दिनों में यहां आ सकते हैं। नेकां के कश्मीर प्रधान नासिर असलम वानी का कहना है कि पार्टी ने पीडीपी को समर्थन देने की घोषणा कर रखी है, लेकिन उसकी ओर से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। सरकार बनाने के लिए पीडीपी या भाजपा को ही पहल करनी है।

भाजपा और पीडीपी के शीर्ष नेताओं में शुक्रवार को भी अनौैपचारिक वार्ता हुई। भाजपा की तरफ से केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, राष्ट्रीय महासचिव राम माधव पीडीपी नेताओं मुफ्ती मोहम्मद सईद, महबूबा और मुज्जफर हुसैन बेग के संपर्क में हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा का कहना है कि स्थायी सरकार के लिए भाजपा कोई जल्दबाजी नहीं करेगी। भाजपा एकता, अखंडता, विकास और क्षेत्रीय संतुलन के मुद्दों पर अडिग है। सबसे बातचीत जारी है। जल्द ही वार्ता के परिणाम सामने आएंगे। पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता र्नईम अख्तर के मुताबिक विभिन्न स्तर पर अनौपचारिक बातचीत जारी है।

सरकार बनाना चाहती है भाजपा :शाह

new government will have to wait until Lohri

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक बार फिर दोहराया है कि भाजपा जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाना चाहती है। मुंबई में पत्रकारों से बातचीत के दौरान शाह ने कहा कि रियासत में सरकार गठन को लेकर सभी विकल्पों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

इस दिशा में जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। हालांकि, उन्होंने इस दौरान सरकार गठन की प्रक्रिया को लेकर पार्टी के पत्ते नहीं खोले, पर कहा कि,  पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस से बातचीत की प्रक्रिया जारी है।

अभी तक इसका कोई परिणाम नहीं निकला है। जम्मू में भाजपा नेताओं की वीरवार को राज्यपाल से हुई मुलाकात के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से जारी बयान को काफी अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed